समाचार

सातवां साप्ताहिक जिनाभिषेक से हुआ भक्तिमय माहौल : आठवां साप्ताहिक अभिषेक 3 फरवरी को किया जाएगा 


आचार्य श्री विमर्श सागर जी महाराज की मंगल भावना और आशीर्वाद एवं आर्यिका श्री विमर्शिता श्री माताजी के मंगल निर्देशन में मंगलवार को बड़े जैन मंदिर में सातवां साप्ताहिक जिनाभिषेक पूरे भक्ति भाव एवं युवा जोश से किया गया। एटा से पढ़िए, सोनल जैन की यह खबर…


एटा। आचार्य श्री विमर्श सागर जी महाराज की मंगल भावना और आशीर्वाद एवं आर्यिका श्री विमर्शिता श्री माताजी के मंगल निर्देशन में मंगलवार को बड़े जैन मंदिर में सातवां साप्ताहिक जिनाभिषेक पूरे भक्ति भाव एवं युवा जोश से किया गया। आओ करे सभी समस्याओं का हल प्रभु के मस्तक पर एक कलशा जल अभियान के तहत आठवां साप्ताहिक अभिषेक 3 फरवरी मंगलवार सुबह 6. 30 बजे से श्री दिगंबर जैन बड़ा जैन मंदिर पुरानी बस्ती में किया जाएगा। समाज के सभी युवा भाइयांे से निवेदन है कि अधिक से अधिक संख्या में साप्ताहिक जिनाभिषेक से जुड़कर पुण्य लाभ ले। गुरु विमर्श की भावना होगी साकार, साप्ताहिक जिनाभिषेक लगेगा एटा में त्योहार। कार्यक्रम के आयोजन जिनाग़म पंथी श्रावक संघ एवं गुरु विमर्श परिवार हैं।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shree Phal News

You cannot copy content of this page