समाचार

मूक जीवों के कंठों को तर करने का संकल्प: महिला क्लब की बैठक में आह्वान 


माथुर वैश्य ग्लोबल अंबरीश महिला क्लब की बैठक में पक्षियों और पशुओं के लिए दाना-पानी रखने का संकल्प लिया गया। यह सामाजिक जागरूकता और जीवदया की प्रेरणा देने वाली पहल है। बैठक में प्रस्ताव रखकर सेवा कार्य का संकल्प लिया। अंबाह से अजय जैन की पढ़िए, यह खबर…


अंबाह। माथुर वैश्य ग्लोबल अंबरीश महिला क्लब की बैठक में पक्षियों और पशुओं के लिए दाना-पानी रखने का संकल्प लिया गया। यह सामाजिक जागरूकता और जीवदया की प्रेरणा देने वाली पहल है। यह निर्णय महिला क्लब की महिलाओं ने लिया है। क्लब की अध्यक्ष ममता गुप्ता के निवास स्थान पर हुई बैठक में पूजा गुप्ता ने एक महत्वपूर्ण प्रस्ताव रखा कि इस बार भीषण गर्मी में सभी सदस्याएं अपने-अपने घरों के बाहर पक्षियों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था करें। बैठक में यह भी तय किया गया कि जहां संभव हो, वहां दरवाजे के पास या छांव वाले स्थानों पर पशुओं के लिए पानी के पात्र भी रखे जाएं ताकि पशु-पक्षी इस गर्मी में राहत पा सकें।

बैठक में उपस्थित महिलाओं ने इस प्रस्ताव का समर्थन करते हुए कहा कि गर्मी में जब जीव-जंतु पानी की एक बूंद को तरसते हैं, तब मानव का छोटा-सा प्रयास उनके जीवन के लिए अमूल्य बन सकता है। संवेदनशीलता, करुणा और सेवा भावना क्लब की कार्यशैली का आधार है। इस अवसर पर ममता गुप्ता चौधरी, गीता गुप्ता, अनीता गुप्ता, ज्योति गुप्ता, मधु गुप्ता, मंजू गुप्ता, मुन्नी गुप्ता, ममता अभिषेक गुप्ता, रजनी गुप्ता, सुनीता गुप्ता और सीमा गुप्ता सहित क्लब की अनेक सदस्याएं मौजूद रहीं। बैठक में क्लब ने आगे भी इसी तरह पर्यावरण और समाजसेवा से जुड़े कार्यों को निरंतर जारी रखने का संकल्प लिया। यह पहल निश्चित ही समाज को संवेदनशीलता और जीवमित्रता का संदेश देगी।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

You cannot copy content of this page