अंतर्मुखी मुनि पूज्य सागर महाराज एवं क्षुल्लक अनुश्रमण सागर महाराज के सानिध्य में श्री दिगम्बर जैन नव ग्रह जिनालय, ग्रेटर बाबा परिसर में 30 दिसंबर 2023 से 7 जनवरी तक श्री कल्पद्रुम महामंडल विधान का आयोजन किया जा रहा है। पढ़िए यह विशेष रिपोर्ट…
इंदौर। अंतर्मुखी मुनि पूज्य सागर महाराज एवं क्षुल्लक अनुश्रमण सागर महाराज के सानिध्य में श्री दिगम्बर जैन नव ग्रह जिनालय, ग्रेटर बाबा परिसर में 30 दिसंबर 2023 से 7 जनवरी तक श्री कल्पद्रुम महामंडल विधान का आयोजन किया जा रहा है। इस अवसर पर रोजाना मुनि श्री की विशेष प्रवचन शृंखला भी शुरू होगी। विधान संयोजक नरेंद्र वैद और हितेश कासलीवाल ने बताया कि विधान के पहले दिन शनिवार को सुबह 6.30 बजे से घटयात्रा, मंगलाष्टक, अभिषेक, पूजन, शांतिधारा, गुरुआज्ञा, दीप प्रज्वलन, मंडप उद्घाटन, मंडप शुद्धि, अंकुरारोपरण के साथ कार्यक्रम की शुरुआत होगी। विधान में ध्वजारोहण भरत जैन परिवार की ओर से और मंडप उद्घाटन नरेंद्र वैद परिवार की ओर से किया जाएगा। दीप प्रज्वलन आर के जैन परिवार की ओर से किया जाएगा। कलश स्थापना कमलेश प्रणय गोधा करेंगे। इसके बाद सुबह 9 बजे से विधान की पूजा प्रारंभ की जाएगी। सात जनवरी तक चलने वाले इस विधान में कई सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे।

मंगल स्नान और मेहंदी कार्यक्रम संपन्न
विधान से पहले शुक्रवार चार बजे मंगल स्नान और मेहंदी का कार्यक्रम हुुआ। इसमें 2 मुख्य चक्रवर्ती और 24 अन्य चक्रवर्ती को मेहंदी लगाई गई।













Add Comment