समाचार

वीर सेवा दल जैन आइकॉन अवॉर्ड से सम्मानित: आध्यात्मिक और सामाजिक कार्यों के लिए समर्पित है संगठन 


मुनि श्री आदित्य सागर महाराज के सानिध्य में वीर सेवा दल को जैन आइकॉन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। वीर सेवा दल प्रसिद्धि विभाग प्रमुख राकेश चौगुले को सम्मनित किया गया। यह संगठन युवाओं को प्रेरित करता है और अहिंसा, भारतीय संस्कृति और राष्ट्रप्रेम जैसे मूल्यों को बढ़ावा देता है। इंदौर से पढ़िए अभिषेक पाटील की यह खबर…


इंदौर। कर्मवीर मल्टिस्टेट के संचालक भरत गाट ने बताया कि मुनि श्री आदित्य सागर महाराज के सानिध्य में वीर सेवा दल को जैन आइकॉन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। वीर सेवा दल प्रसिद्धि विभाग प्रमुख राकेश चौगुले को सम्मनित किया गया। वीर सेवा दल दक्षिण भारत जैन सभा की एक शाखा है, जो आध्यात्मिक और सामाजिक कार्यों के लिए समर्पित है। व्यसन मुक्ति, पौधरोपण, और व्यक्तित्व विकास के कार्य किए जाते हैं। यह संगठन युवाओं को प्रेरित करता है और अहिंसा, भारतीय संस्कृति और राष्ट्रप्रेम जैसे मूल्यों को बढ़ावा देता है। दक्षिण भारत जैन सभा के दावणगिरि अधिवेशन में 26 जनवरी, 1979 को मुनि श्री समंतभद्रजी के शुभाशीष और प्रेरणा से वीर सेवा दल की स्थापना हुई। डॉ. धनंजय गुंडे द्वारा प्रस्तावित एवं स्व. डॉ. एनजे पाटील से अनुमोदित यह युवा संगठन समाज का भूषण है। वीर सेवा दल को मजबूती प्रदान करने वाले बाल ब्रम्हचारी बाबासाहेब कुचनुरे (एडव्होकेट ) ने अपना जीवन न्योछावर कर दिया।

श्री बाबासाहेब कुचनुरे जी का 32 वर्ष की उम्र में देहावसान हो गया था। धर्म संस्कार, सेवा कार्य, व्यसनमुक्त समाज का निर्माण, पर्यावरण संरक्षण, शाकाहार प्रचार, व्यवसाय मार्गदर्शन आदि के लिए यह वीर सेवा दल सेवाभावी युवा संगठन के रुप में 46 वर्ष से महाराष्ट्र और कर्नाटक प्रांत में कार्यरत है। वीर सेवा दल की 180 गांव में शाखा हैं। 15 हजार सदस्य (स्वयं सेवक) कार्यरत हैं।

धार्मिक महोत्सव में वीर सेवा दल सेवा योगदान देता है

धार्मिक एवं सामाजिक कार्य करते हुए वीर सेवा दल के लगभग 18 युवकों ने मुनि दीक्षा धारण कर आत्म कल्याण के श्रेष्ठ पथ को अपनाया। यह समाज के लिए अत्यंत गौरव की बात है। जैन समाज के बालक कल का भविष्य यह जानकर बाल संस्कार के उद्देश्य से 181 गांव में पाठशाला शुरू की गई। लौकिक शिक्षा क्षेत्र में 4 शिक्षण संस्थाएं और एवं सहकार क्षेत्र में 3 पतसंस्थाएं और क्रेडिट को ऑपरेटिव सोसायटी वीर सेवा दल द्वारा संचालित हैं। जैन समाज के आमंत्रण पर पंचकल्याणक महोत्सव, विधान आदि धार्मिक महोत्सव में वीर सेवा दल सेवा योगदान देता है।

वीर सेवा दल वार्ता पत्र का हर महीने प्रकाशन

आचार्य शांतिसागर जी महाराज पुण्यतिथि पर प्रति वर्ष अलग-अलग नगरों में कार्यक्रम कर उनका गुणानुवाद किया जाता हैं। हर साल वीर सेवा दल वर्धापन दिन, पाठशाला महोत्सव, मैराथन आदि का बडे स्तर पर आयोजन करता है। बाळासाहेब पाटील, बेडकिहाळ वीर सेवा दल के चेयरमन हैं। सुभाष मगदूम वाइस चेयरमन, अजित कुमार भंडे सेक्रेटरी, अभय पाटील, जॉइंट सेक्रेटरी, सुनील पाटील मुख्य संगठक और राकेश चौगुले प्रसिद्धि विभाग प्रमुख हैं। वीर सेवा दल में अरविंद मजलेजर, भूपाल गिरमल, संजय गोपलकर, अनिल भोकरे और अमोल पाटील ने स्तुत्य कार्य किया है। वीर सेवा दल वार्तापत्र अंक का हर महीने प्रकाशन होता है।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
1
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page