ललितपुर नगर में युवाओं के सामाजिक संगठन ने मानवीय पहल की है। गरीब और जरूरतमंदों को मिट्टी के तवे और बैनर कटिंग का वितरण किया। इस पहल की नगर में सराहना हो रही है। ललितपुर से पढ़िए, राजीव सिंघई मोनू की खबर…
ललितपुर। बारिश के मौसम में जहां कई गरीब परिवार खुले आसमान के नीचे भीगने को मजबूर हैं, वहीं युवा संघ ने मानवीय सेवा का अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत किया है। लगभग 150 से अधिक युवाओं वाले इस सामाजिक संगठन ने सोमवार को शहर में विशेष राहत अभियान चलाकर मिट्टी के तवे और बैनर की कटिंग जरूरतमंदों को वितरित किए। बैनर की कटिंग से लोगों को बारिश से बचने में सहूलियत होगी। वहीं तवों से वे गरम भोजन बना सकेंगे। युवा संघ का उद्देश्य था कि ऐसे मौसम में भी कोई भूखा और भीगा न रहे। कुछ दिन पूर्व भी संगठन ने मिट्टी के बर्तन बनवाकर उन्हें शहर के पेड़ों पर टांगा था ताकि पक्षियों को पानी की सुविधा मिल सके। यह पहल पक्षी संरक्षण और पर्यावरण जागरूकता का प्रतीक बनी। संघ के पदाधिकारियों ने बताया कि सेवा कार्य ही संगठन का मूल ध्येय है और आगे भी गरीबों, बेघरों और पर्यावरण हित में इसी भावना से कार्य किया जाता रहेगा।













Add Comment