समाचार

4 दिवसीय धार्मिक आयोजन में नागरिक अभिनंदन की भव्यता: भावना योग और महामस्तकाभिषेक होगा


मुनिश्री प्रमाण सागर जी महाराज गोमटगिरी में 4 दिवसीय भव्य आयोजन में शामिल होंगे। यहां एक जनवरी 2025 को नववर्ष की प्रातः बेला में दानवीर भरत मोदी का नागरिक अभिनंदन किया जाएगा। यहां चार दिनों तक भव्य धार्मिक आयोजन होंगे। पढ़िए इंदौर से नकुल पटौदी की यह खबर…


इंदौर। शंका समाधान प्रणेता मुनि श्री प्रमाण सागर जी महाराज दिव्य धरा गोमटगिरी (इंदौर का छोटा शिखर जी) पधार रहें हैं। 29, 30, 31 दिसंबर और 1 जनवरी 2025 को धर्मगंगा बहेगी। भावना योग और महामस्तकाभिषेक होगा। इस अवसर पर गुणायतन के स्वप्न दृष्टा मुनिश्री प्रमाण सागर जी महाराज के सानिध्य और आशीर्वाद से मां चंद्रावती रतनलाल मोदी के लाल दानवीर भरत मोदीजी का नागरिक अभिनंदन होगा।

दानवीर मोदी के सेवा कार्य अतुलनीय

अभिनंदन शब्द मोदीजी के मुक्त हस्त से दान देने की अकल्पनीय दिव्य शक्ति के आगे छोटा ही है। उनके अभिनंदन के अभिनंदनीय कार्य से समाज गौरवान्वित होगा।

हर क्षेत्र में सेवा का अकल्पनीय योगदान

इंदौर के कई मंदिरों स्कूलों में करोड़ों का दान कर अपनी चंचला लक्ष्मी का उपयोग कर पुण्य संचय कर लिया है। इस फ़ेहरिस्त में ग्रेटर बाबा और सम्मति स्कूल भी शामिल है। इससे बढ़कर उनकी दिव्य दृष्टि ने जब यह देखा होगा कि मेरे बाद कौन? तो पलक झपकते ही निर्णय लिया शिखर जी का मंदिर, करोड़ों की धर्मशाला, गेस्ट हाउस सबकुछ गुणायतन को संचालन के लिए सौंप दिया। यह उदारता उन्हें महामानव बनाती है। मोदी जी के परिवार द्वारा संचालित लश्करी मंदिर भी धर्मनिष्ठ भरत दादा मोदी ने भविष्य की कल्पना कर सहर्ष संपूर्ण मंदिर जी का संचालन गुणायतन को सौंप दिया। यह कार्य कोई लौहपुरुष ही कर सकता है।

कोविड काल की सेवा स्तुत्य

मोदी ने कोविड काल के समय में अपनी अस्सी की आयु की परवाह किए बिना मैदान में आकर डटकर मानव सेवा की। वे शिक्षा दान को सबसे बड़ा दान मानते हैं, जो आए-सौ पाए के आधार पर मदद करते हैं।

 नागरिक अभिनंदन में नाम जुड़वाएं

उनके सेवा कार्यों की सूची बहुत लंबी है। जैन समाजजन उनका नागरिक अभिनंदन करने जा रहे हैं। उनका अभिनंदन 1 जनवरी 2025 को सुबह गोमटगिरी पर होगा। यह आयोजन भव्यता से हो रहा है। इसलिए सम्मान की फ़ेहरिस्त में नाम जुड़वा कर अपनी और से कृतज्ञता ज्ञापित कर सकते हैं ताकि सुव्यवस्थित सम्मान समारोह हो सके। नाम संजय पाटोदी को जुड़वा सकते हैं।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
3
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page