श्री 1008 महावीर दिगंबर जैन मंदिर, परिवहन नगर, द्वारकापुरी, इंदौर में अंतर्मुखी मुनि श्री पूज्यसागर जी महाराज का चातुर्मास 2025 के लिए सुनिश्चित किया गया है। इसी क्रम में आज मंदिर परिसर में चातुर्मास कार्यालय का उद्घाटन समारोह आयोजित किया गया। पढ़िए यह विशेष रिपोर्ट…
इंदौर। श्री 1008 महावीर दिगंबर जैन मंदिर, परिवहन नगर, द्वारकापुरी, इंदौर में अंतर्मुखी मुनि श्री पूज्यसागर जी महाराज का चातुर्मास 2025 के लिए सुनिश्चित किया गया है।
इसी क्रम में आज मंदिर परिसर में चातुर्मास कार्यालय का उद्घाटन समारोह आयोजित किया गया, जिसमें पधारे अतिथियों का आत्मीय स्वागत किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथियों नरेंद्र वेद, टी. के. वेद, कैलाश वेद, नकुल पाटोदी, कैलाश लुहाड़िया, एवं पवन पाटोदी द्वारा चातुर्मास कार्यालय का उद्घाटन करके किया गया। इसके पश्चात मंजू जैन द्वारा नमोकार मंत्र के मंगलाचरण के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई।
इस अवसर पर उपस्थित सभी अतिथियों ने आगामी चातुर्मास को लेकर अपने विचार और शुभकामनाएं प्रकट कीं। कार्यक्रम में विनोद शोभा जैन, हितेश जैन, कमलेश जैन, संगीता पाटोदी, राजेश नीता जैन, रेखा जैन, नवनीत जैन, सृष्टि जैन, राजेश जैन, दीपक जैन, मुकेश जैन, पंकज जैन, अचल जैन, परिवहन नगर महिला मंडल एवं अन्य समाजजन बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन श्रेष्ठी जैन ने किया, जबकि अध्यक्षीय उद्बोधन एवं आभार प्रदर्शन नवनीत जैन द्वारा किया गया।














Add Comment