नववर्ष के पावन अवसर पर नगर के बड़े जैन मंदिर में मूलनायक भगवान अजितनाथ का महामस्तकाभिषेक अत्यंत श्रद्धा और भक्ति के साथ किया गया। प्रतिवर्ष की भांति यह कार्यक्रम मुनिश्री सुधासागर जी महाराज की प्रेरणा से किया गया। महरौनी से पढ़िए, यह खबर…
महरौनी। नववर्ष के पावन अवसर पर नगर के बड़े जैन मंदिर में मूलनायक भगवान अजितनाथ का महामस्तकाभिषेक अत्यंत श्रद्धा और भक्ति के साथ किया गया। प्रतिवर्ष की भांति यह कार्यक्रम मुनिश्री सुधासागर जी महाराज की प्रेरणा से किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने सहभागिता कर पुण्य लाभ अर्जित किया। प्रातःकालीन वेला में भगवान जिनेंद्र का विधिवत अभिषेक एवं पूजन किया गया। प्रथम अभिषेक करने का सौभाग्य विजय सिंघई बाबा परिवार को प्राप्त हुआ। वहीं प्रथम शांतिधारा अजित खजांची सबाई सिंघई परिवार द्वारा तथा द्वितीय शांतिधारा सुनील बड़कुल परिवार ने कराई। श्रद्धालु श्रावकांे ने भगवान का अभिषेक कर विश्व शांति एवं सर्वमंगल की कामना की। मुनिश्री सुधासागर जी महाराज द्वारा सृजित श्रीयशोदय तीर्थ में नववर्ष की बेला पर दो दिवसीय श्री भक्तामर पाठ किया गया। यह आयोजन भगवान पार्श्वनाथ के अभिषेक-पूजन के बाद हुआ, जिसका समापन 1 जनवरी को सुबह हुआ। समापन अवसर पर भगवान जिनेंद्र का अभिषेक-पूजन एवं हवन कराया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में सकल जैन समाज का सराहनीय सहयोग रहा। आयोजन के दौरान संपूर्ण वातावरण भक्तिमय बना रहा और नगर में धार्मिक उत्साह देखने को मिला।













Add Comment