समाचार

विहसंत भवन का शिलान्यास समारोह धूलियागंज में सानंद संपन्नः मंगल कलश एवं शिलाएं स्थापित की 


मेडिटेशन गुरु श्री विहसंत सागरजी महाराज के मंगल सानिध्य में श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर एवं नंदीश्वर दीप जिनालय पार्श्वपुरी में नवीन विहसंत भवन का भूमि शिलान्यास समारोह हुआ। आचार्यश्री विरागसागरजी महाराज का चित्र अनावरण किया गया। पढ़िए आगरा से शुभम जैन की यह पूरी खबर…


आगरा (धूलियागंज)। मेडिटेशन गुरु उपाध्याय श्री विहसंत सागरजी महाराज ससंघ के मंगल सानिध्य में धूलियागंज स्थित श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर एवं नंदीश्वर दीप जिनालय पार्श्वपुरी में 26 फरवरी को नवीन विहसंत भवन का भूमि शिलान्यास समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ आचार्यश्री विराग सागरजी महाराज के चित्र अनावरण के साथ किया गया।

मंगल कलश एवं शिलाएं स्थापित 

सौभाग्यशाली भक्तों ने पंडित आशुतोष जैन शास्त्री के कुशल निर्देशन में मंगल कलश एवं शिलाएं स्थापित कर भूमि शिलान्यास की मांगलिक क्रियाएं संपन्न की। बाहर से पधारे अतिथियों का आयोजन समिति ने दुपट्टा पहनाकर स्वागत सम्मान किया।

मंगल विहार नुनिहाई जैन मंदिर के लिए हुआ

कार्यक्रम के समापन के बाद उपाध्याय श्री विहसंत सागरजी महाराज ससंघ का धूलियागंज से मंगल विहार नुनिहाई जैन मंदिर के लिए हुआ। इस अवसर पर अवनी जैन, अजय जैन, सुनील जैन, सुशील जैन, नसियाजी, रमेशचंद्र जैन व समस्त धूलियागंज एवं पार्श्वपुरी जैन समाज के लोग बडी़ संख्या में मौजूद रहें।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
1
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

You cannot copy content of this page