समाचार

'महिमा स्वस्तिधाम की' फ़िल्म के पोस्टर का विमोचन : फ़िल्म की शूटिंग जहाजपुर सहित कई शहरों में की


रंगशाला प्रॉडक्शन के बैनर तले साधना मादावत जैन और स्वस्तिधाम तीर्थ क्षेत्र कमेटी की ओर से फ़िल्म ‘महिमा स्वस्तिधाम की’ आस्था का अतिशय’ का निर्माण किया गया। फिल्म के पोस्टर का विमोचन 16 जनवरी को चंद्रांचल तीर्थ प्यावड़ी मेंआर्यिका मां स्वस्तिभूषण जी माताजी के 30वें दीक्षा दिवस के पावन अवसर पर भव्य समारोह में किया गया। इंदौर से पढ़िए, यह खबर…


इंदौर। रंगशाला प्रॉडक्शन के बैनर तले साधना मादावत जैन और स्वस्तिधाम तीर्थ क्षेत्र कमेटी की ओर से फ़िल्म  ‘महिमा स्वस्तिधाम की’ ‘आस्था का अतिशय’ का निर्माण किया गया। फिल्म का पोस्टर का विमोचन 16 जनवरी को चंद्रांचल तीर्थ प्यावड़ी मेंआर्यिका मां स्वस्तिभूषण जी माताजी के 30 वें दीक्षा दिवस के पावन अवसर पर भव्य समारोह में किया गया। फ़िल्म का कथानक 20 वें तीर्थंकर स्वस्तिधाम जहाजपुर विराजित श्री मुनिसुव्रतनाथ भगवान के धरती से प्रकट होने और स्वस्तिधाम प्रणेत्री आर्यिका श्री स्वस्तिभूषण माताजी के जीवन के कुछ अंश पर आधारित है। फ़िल्म की शूटिंग जहाजपुर सहित कई शहरों में की गई। फिल्म के निर्देशक मुकेश दुबे हैं, सिनेमेटोग्राफी अनिकेत ने की और संपादन इलैशा जैन ने किया। फ़िल्म में कलाकार, निकिता, लविना, महावीर काला, हिमांशु, यथार्थ पाटनी, सुहानी, मधु वेद, प्रकाश देशमुख, मनीष काला हैं।प्रॉडक्शन हेड अनूप जैन हैं।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
1
+1
0
+1
0
Shree Phal News

You cannot copy content of this page