भीषण गर्मी के दौरान यात्रियों को राहत देने के लिए मानवता परिवार ने रेलवे स्टेशन पर चलित प्याऊ सेवा लगातार जारी रखी है। यह सेवा गर्मी में मुसाफिरों को बहुत राहत प्रदान की। उनका यह प्रयास उनके लिए राहतदायी बन गया। भिंड से पढ़िए, सोनल जैन की यह खबर…
भिंड। भीषण गर्मी के दौरान यात्रियों को राहत देने के लिए मानवता परिवार ने रेलवे स्टेशन पर चलित प्याऊ सेवा लगातार जारी रखी है। यह सेवा ने गर्मी में मुसाफिरों को बहुत राहत प्रदान की। उनका यह प्रयास उनके लिए राहतदायी बन गया। रविवार की सेवा में मानवता परिवार के सदस्य समाजसेवी रानी जैन, शिवांगी शर्मा, हरीश, उत्तम सिंह एवं राहुल ने सक्रिय रूप से भाग लेकर राहगीरों को ठंडा और शुद्ध ठंडा जल पिलाया।
इस अवसर पर संस्थापक बबलू सिंधी ने कहा कि जब प्यासे राहगीर मुस्कराकर हमारी सेवा की तारीफ करते हैं तो दिल को सच्चा सुकून मिलता है। यही संतोष हमें और ऊर्जा देता है। इस सेवा को और बेहतर करने के लिए मानवता परिवार सभी सेवाभावी लोगों से अपील करता है कि वे आगे आएं और इस अभियान से जुड़कर श्रमदान के माध्यम से सेवा में सहभागी बनें।













Add Comment