गुरु आस्था परिवार के बैनर तले कोटा से सुमतिधाम यात्रा हर्षाेल्लास से संपन्न हुई। सुमतिधाम इंदौर के लिए लगभग 100 यात्री कोटा से दो बसों से रवाना हुए। गुरु आस्था परिवार कोटा के बैनर तले इस यात्रा को जैन ध्वज दिखाकर रवाना किया। यात्रा संयोजकों एवं पदाधिकारियों का भावभीना अभिनंदन किया गया। कोटा से पढ़िए, पारस जैन पार्श्वमणि की यह खबर…
कोटा। गुरु आस्था परिवार के बैनर तले कोटा से सुमतिधाम यात्रा हर्षाेल्लास से संपन्न हुई। सुमतिधाम इंदौर के लिए लगभग 100 यात्री कोटा से दो बसों से रवाना हुए। गुरु आस्था परिवार कोटा के बैनर तले इस यात्रा को जैन ध्वज दिखाकर रवाना करने के लिए सकल दिगंबर जैन समाज के महामंत्री पदम बड़ला, कोषाध्यक्ष जितेंद्र हरसौरा एवं मंदिर समिति महावीर नगर विस्तार योजना के अध्यक्ष सिद्धार्थ जैन(बंटी), महामंत्री पारस, पत्रिका गुरु आस्था परिवार कोटा के अध्यक्ष लोकेश, सीसवाली महामंत्री नवीन दौराया उपस्थित थे। यात्रा और कार्यक्रम संयोजक पवन ठोला, अनिल दौराया, मुकेश कोटिया, आशीष टोंग्या, प्रमोद ठग ने यात्रा संपन्न करवाई। सर्वप्रथम यात्रा संयोजकों एवं पदाधिकारियों का भावभीना अभिनंदन किया गया। 27 अप्रैल को रात्रि 9 बजे बस रवाना होकर अतिशय क्षेत्र पुष्पगिरी प्रातः काल पहुंची। जहां सभी श्रद्धालुओं ने दैनिक नित्य कर्म से निवृत्त होकर भक्ति भाव पूर्वक सभी जिनालयों के दर्शन किए। देवी अहिल्या की नगरी इंदौर सुमतिधाम तीर्थ पहुंचे। वहां पर पट्टाचार्य महा महोत्सव में धर्मसभा हुई। एक साथ इतने संतों की आहार चर्या देखते ही बनती थी।
वास्तव में देव शास्त्र गुरु के परम भक्त दानवीर मनीष गोधा सपना गोधा परिवार पट्टाचार्य महोत्सव अपने आप में एक चमत्कार से कम नहीं है। उनके बारे में लिखने के लिए मेरे शब्द कोष में शब्द नहीं। कई जन्मों का पुण्य सिमटकर जब झोली में आता है तब जाकर पंचम काल में ऐसा अद्भुत अपूर्व नजारा जीवन में मानव देख पाता है। कुल मिलाकर ये यात्रा अविस्मरणीय यादगार रही। इसको कोई भी कभी नहीं भूल पाएंगे। उधर, आरके पुरम से भी एक बस जिसमें 50 अधिक श्रद्धालुगण ने इंदौर सुमतिधाम की सुखद यात्रा संपन्न की।













Add Comment