समाचार

‘निज से निज को’ पुस्तक का लोकार्पण रविवार को: पिंक सिटी प्रेस क्लब में होगा आयोजन 


वरिष्ठ पत्रकार, लेखक एवं विचारक वयोवृद्ध प्रवीणचंद्र जैन छाबड़ा की नवीनतम कृति “निज से, निज को” का लोकार्पण समारोह रविवार, 27 जुलाई को प्रातः 10.30 बजे पिंक सिटी प्रेस क्लब नारायणसिंह सर्कल जयपुर में होगा। मुरैना/जयपुर से पढ़िए, मनोज जैन नायक की यह खबर….


मुरैना/जयपुर। देश के वरिष्ठ पत्रकार, लेखक एवं विचारक वयोवृद्ध प्रवीणचंद्र जैन छाबड़ा की नवीनतम कृति “निज से, निज को” का लोकार्पण समारोह रविवार, 27 जुलाई को प्रातः 10.30 बजे पिंक सिटी प्रेस क्लब नारायणसिंह सर्कल जयपुर में होगा। 26 जुलाई 1930 को जयपुर में जन्मे छाबड़ा ने 1949 में ‘जय-भूमि’ अख़बार से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। अपने लंबे करियर में उन्होंने विश्वमित्र, लोकवाणी, हरियाणा पत्रिका जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों और समाचार भारती समाचार एजेंसी में जयपुर, कोलकाता और चंडीगढ़ ब्यूरो प्रमुख के रूप में कार्य किया। वे स्वतंत्रता के बाद की पत्रकारिता, राजनीति और प्रशासन के जीवंत साक्षी हैं। उनके अनुभवों से सामंती युग से लेकर राजस्थान के गठन तक की यात्रा और राजनीति एवं राजनेताओं की अंतर्कथाओं को जाना जा सकता है। छाबड़ा की तीन प्रमुख पुस्तकें ‘चान्दन के बाबा’, ‘धम्मम् शरणम्’ और ‘परम पुरुषार्थः अहिंसा’ प्रकाशित हो चुकी हैं।

इनमें से ‘चांदन के बाबा’ का विमोचन राष्ट्रपति ज्ञानी जेलसिंह द्वारा तथा ‘परम पुरुषार्थ: अहिंसा’ का विमोचन उपराष्ट्रपति भैरोंसिंह शेखावत द्वारा किया गया था। अनेक सामाजिक एवं धार्मिक संस्थाओं से जुड़े छाबड़ा 95 वर्ष की आयु में भी सृजन और समन्वय के लिए सक्रिय और गतिशील हैं। ‘निज से, निज को’ के लोकार्पण समारोह की अध्यक्षता ओम थानवी करेंगे, जो हरिदेव जोशी पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति और जनसत्ता के पूर्व संपादक रह चुके हैं।

विशेष अतिथि के रूप में विनोद शंकर दवे (भूतपूर्व न्यायाधीश, राजस्थान उच्च न्यायालय) और नंद भारद्वाज (वरिष्ठ कवि, कथाकार एवं समीक्षक) सम्मिलित होंगे। समारोह के विशिष्ट वक्ता होंगे वरिष्ठ पत्रकार, लेखक एवं पूर्व एडिटर एनडीटीवी इंडिया विजय त्रिवेदी। कार्यक्रम का समन्वयन प्रमोद छाबड़ा द्वारा किया जा रहा है तथा मुकेश मीणा, अध्यक्ष प्रेस क्लब आयोजन के सहयोगी हैं।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
3
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page