समाचार

मुनि संघ का मंगल प्रवेश 25 मई को होगा : श्रावक-श्राविका शामिल होकर पुण्य अर्जित करने का आग्रह


मुनि श्री सारस्वत सागर जी महाराज, जयंत सागर जी महाराज, सिद्ध सागर जी महाराज एवं क्षुल्लक श्रुत सागर महाराज जी का 25 मई को मंगल प्रवेश होगा। मुनि संघ का विहार इंदौर (मध्य प्रदेश) से नांद्रे (महाराष्ट्र )के लिए 10 मई से प्रारंभ हुआ है। 800 किमी की दूरी चलकर नांद्रे पधारेंगे। नांद्रे (सांगली)से पढ़िए, अभिषेक पाटील की यह खबर…


नांद्रे (सांगली)। मागितुंगी में 25 मई को विशुद्धसागरजी महाराज के शिष्य मुनि श्री सारस्वत सागर जी महाराज, जयंत सागर जी महाराज, सिद्ध सागर जी महाराज एवं क्षुल्लक श्रुत सागर महाराज जी का मंगल प्रवेश का होगा। श्रमण मुनि श्री सारस्वत सागर जी महाराज ने अपने प्रवचन में कहा कि ज्ञानमति माताजी यानी देश की सबसे ज्ञानी आर्यिका हैं। नांद्रे नगरी का परम सौभाग्य है कि वर्ष 2025 के पावन वर्षायोग के लिए पट्टाचार्य श्री 108 श्री विशुद्धसागर जी महाराज के शिष्य मुनि श्री सारस्वत सागर जी महाराज, श्री जयंत सागर जी महाराज, श्री सिद्ध सागर जी महाराज एवं क्षुल्लक श्रुत सागर महाराज जी का विहार इंदौर (मध्य प्रदेश) से नांद्रे (महाराष्ट्र )के लिए 10 मई से प्रारंभ हुआ है। 800 किमी की दूरी चलकर नांद्रे पधारेंगे। अभी 500 किमी विहार शेष है। विहार में श्रावक-श्राविका शामिल होकर पुण्य संपादित करें। ऐसा आह्वान श्री 1008 भगवान महावीर दिगंबर जैन मंदिर कमेटी नांद्रे के अध्यक्ष जिनेश्वर पाटील एवं सकल दिगंबर जैन समाज नांद्रे ने किया है।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

You cannot copy content of this page