समाचार

जल्द होगा वृहद परिचय सम्मेलन : दिगंबर जैन सोशल ग्रुप फेडरेशन के तत्वावधान में होगी बैठक


आगामी 24 दिसम्बर को दिगंबर जैन सोशल ग्रुप फेडरेशन द्वारा अंतरराष्ट्रीय जैन युवक युवती परिचय सम्मेलन इंदौर में सम्पन्न होगा। इस संबंध में एक बैठक का आयोजन किया जा रहा है। पढ़िए यह रिपोर्ट…


इंदौर। दिगंबर जैन सोशल ग्रुप फेडरेशन के तत्वावधान में इंदौर में वृहद परिचय सम्मेलन कराने का फेडरेशन ने निर्णय लिया है। गौरतलब है कि आगामी 24 दिसम्बर को दिगंबर जैन सोशल ग्रुप फेडरेशन द्वारा अंतरराष्ट्रीय जैन युवक युवती परिचय सम्मेलन इंदौर में सम्पन्न होगा। फेडरेशन के मीडिया प्रभारी राजेश जैन दद्दू ने बताया कि यह एक बहुत ही बड़ा काम फेडरेशन के द्वारा किया जा रहा है। प्रमुख संयोजक प्रदीप गंगवाल ने कहा कि यह परिचय सम्मेलन फेडरेशन के निर्देशन में इंदौर में पहली बार होने जा रहा है। इसलिए इंदौर रीजन के अंतर्गत समस्त सोशल ग्रुप की जवाबदारी भी बढ़ गयी है। इसी संबंध में सभी ग्रुप के अध्यक्ष, सचिव एवं कोषाध्यक्ष की रात 8.30 बजे से  उदासीन आश्रम, 56 दुकान के पीछे में मीटिंग रखी गई है।

 

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
1
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page