समाचार

कमलानगर जैन मंदिर में आयोजन : घटयात्रा के साथ शुरू हुआ दस दिवसीय श्री सिद्धचक्र विधान


निर्यापक मुनिपुंगव श्री सुधा सागर जी महाराज एवं मेडिटेशन गुरु उपाध्यायश्री विहसंतसागर जी महाराज के मंगल आशीर्वाद एवं सकल दिगंबर जैन समाज ग्रेटर कमला नगर आगरा के तत्वावधान में आगरा के कमला नगर स्थित डी ब्लॉक के श्री महावीर दिगंबर जैन मंदिर में श्री सिद्धचक्र महामंडल विधान एवं विश्व शांति महायज्ञ का आयोजन शुरू हो गया है। पढ़िए अनिल जैन रईस की रिपोर्ट…


आगरा। निर्यापक मुनिपुंगव श्री सुधा सागर जी महाराज एवं मेडिटेशन गुरु उपाध्यायश्री विहसंतसागर जी महाराज के मंगल आशीर्वाद एवं सकल दिगंबर जैन समाज ग्रेटर कमला नगर आगरा के तत्वावधान में आगरा के कमला नगर स्थित डी ब्लॉक के श्री महावीर दिगंबर जैन मंदिर में श्री सिद्धचक्र महामंडल विधान एवं विश्व शांति महायज्ञ का आयोजन शुरू हो गया है। भव्य घटयात्रा के साथ 12 से 21 जुलाई के मध्य दस दिवसीय विधान की शुरुआत हुई। जिसमें 101 सौभाग्यवती महिलाएं इस घटयात्रा में शामिल हुईं।

जहां महिलाएं अपने शीश पर मंगल कलश लिए शोभायमान थीं तो वहीं बैंड बाजों के साथ श्रावक भी नाच गाते हुए इस घटयात्रा में चल रहे थे। घटयात्रा का भक्तों ने जगह-जगह भव्य स्वागत किया|घटयात्रा में सौधर्म इंद्र,यज्ञनायक,कुबेर इंद्र,महेंद्र इंद्र ईशान इंद्र,सनत कुमार इंद्र,के स्वरूप बग्घियों में सवार थे। घटयात्रा के मंदिर पहुंचने के बाद श्री दिगंबर जैन शिक्षा समिति के अध्यक्ष प्रदीप जैन पीएनसी एवं मीना जैन परिवार ने ध्वजारोहण किया। प्रतिष्ठाचार्य राकेश जैन शास्त्री जी के मंत्रोच्चारण के साथ स्वर्ण कलशों से श्रीजी का अभिषेक एवं वृहद शांतिधारा कर नित्य नियम पूजन किया।

पूजन के बाद इंद्र-इंद्राणियों ने प्रतिष्ठाचार्य पंडित राकेश जैन शास्त्री के कुशल निर्देशन में श्रीजी के समक्ष माडले पर आठ अर्घ्य अर्पित कर श्री सिद्धचक्र महामंडल विधान की मांगलिक क्रियाएं सम्पन्न कीं। विधान में मौजूद सभी भक्तों ने मनीष सरगम और पार्टी के कलाकारों द्वारा मधुर भजनों पर नृत्यकर प्रभु भक्ति की। इस दौरान भक्तों का उत्साह प्रभु के प्रति देखते ही बन रहा था। साय:7:00 बजे संगीतमय में प्रभु की मंगल आरती हुई| इस अवसर पर विधान पुण्यार्जक बनाने का सौभाग्य विजय गोयल एवं रश्मि गोयल,वीरेंद्र जैन एवं वंदना जैन परिवार को प्राप्त हुआ|

इस अवसर जगदीशप्रसाद जैन मनोज बाकलीवाल मनोज जैन,अनिल जैन रईस,अनिल जैन,रोहित जैन अहिंसा, विमल जैन, विशाल जैन, नरेश जैन, गीता जैन, सुबीना जैन, वंदना जैन, बीना जैन, निकिता जैन, बिन्दु विधी जैन, आशिता जैश,ईशू जैन, राधिका गोयल, माधवी जैन, अन्जली जैन, माधुरी जैन अहिंसा ममता जैन, नारू जैन, ऊषा शास्त्री, सुशीला जैन सहित समस्त ग्रेटर कमला नगर जैन समाज के लोग बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page