मुरैना में रविवार 24 अगस्त को बड़े जैन मंदिरजी में शाम 6 से 7 बजे तक तीर्थंकर प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित होगी। युगल मुनिराज मुनिश्री विलोकसागर जी व मुनिश्री विबोधसागर जी महाराज के सान्निध्य में होने वाली इस प्रतियोगिता में 8 से 90 वर्ष तक के साधर्मी भाग ले सकेंगे। पढि़ए मनोज जैन नायक की खास रिपोर्ट….
जैन धर्म के भूत, भविष्य एवं वर्तमान के तीर्थंकरों के जीवन चरित्र, व्यक्तित्व और कृतित्व पर आधारित ज्ञानवर्धक तीर्थंकर प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन आज 24 अगस्त को होने जा रहा है। आयोजन समिति से प्राप्त जानकारी के अनुसार इस प्रतियोगिता के मुख्य संयोजक विद्वत नवनीत जैन शास्त्री, संयोजक डॉ. मनोज जैन एवं विमल जैन बबलू हैं। प्रतियोगिता परम पूज्य गुरुदेव मुनिश्री विलोकसागर जी महाराज एवं मुनिश्री विबोधसागर जी महाराज के पावन आशीर्वाद एवं मार्गदर्शन में आयोजित की जाएगी। यह धार्मिक प्रतियोगिता बड़ा जैन मंदिर मुरैना में चातुर्मासरत दिगम्बर जैन संत युगल मुनिराजों के सान्निध्य में आज शाम 6 बजे से 7 बजे तक होगी।
प्रतियोगिता की विशेषताएं
इस प्रश्नोत्तरी में 8 वर्ष से लेकर 90 वर्ष तक के धर्मानुरागी साधर्मी बंधु, माताएं और बहनें भाग ले सकते हैं। तीर्थंकरों के जीवन चरित्र पर आधारित 150 प्रश्नों का एक प्रश्नपत्र तैयार किया गया है, जिनमें से 100 प्रश्न पूछे जाएंगे।
पुरस्कार और उद्देश्य
प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले सभी प्रतिभागियों को विशेष पुरस्कारों से सम्मानित किया जाएगा। आयोजकों का कहना है कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य आज की युवा पीढ़ी में धर्म के प्रति ललक जगाना और तीर्थंकरों के जीवन से प्रेरणा लेना है।













Add Comment