समाचार

तरुण मित्र परिषद दिल्ली नैनागिरि में निःशुल्क दिव्यांग शिविर लगाएगी: 56 दिव्यांग कैम्प देश के दूर दराज इलाकों में लगाए गए 


दिल्ली की प्रमुख अखिल भारतीय संस्था तरुण मित्र परिषद बकस्वाहा तहसील अंतर्गत श्री दिगंबर जैन सिद्ध क्षेत्र (रेशंदीगिरि) नैनागिरि में निःशुल्क विराट दिव्यांग कैम्प 4 मई रविवार को लगाएगी। इसमें दिव्यांगों को कृत्रिम अंग ( हाथ और पैर ), पोलियोग्रस्त बच्चों को कैलिपर्स, ऑर्थाेशूज (जूते )आदि, श्रवणहीन बुजुर्गों को श्रवणयंत्र प्रदान किए जाएंगे। बकस्वाहा से पढ़िए रत्नेश जैन रागी की यह खबर…


बकस्वाहा। दिल्ली की प्रमुख अखिल भारतीय संस्था तरुण मित्र परिषद बकस्वाहा तहसील अंतर्गत श्री दिगंबर जैन सिद्ध क्षेत्र (रेशंदीगिरि) नैनागिरि में निःशुल्क विराट दिव्यांग कैम्प न 4 मई रविवार को लगाएगी। परिषद के महासचिव अशोक जैन ने बताया कि यह 57 वां विराट दिव्यांग कैम्प 4 मई को नरेंद्र जैन व पुष्पा जैन की स्मृति में उनकी पुत्री बबीता, मंजू और पूनम जैन परिवार दिल्ली के सहयोग से लगाया जाएगा। इसमें दिव्यांगों को कृत्रिम अंग ( हाथ और पैर ), पोलियोग्रस्त बच्चों को कैलिपर्स, ऑर्थाेशूज (जूते )आदि, श्रवणहीन बुजुर्गों को श्रवणयंत्र प्रदान किए जाएंगे। 4 मई को नैनागिरि में कैम्प मंे चयन कर नाप लिया जाएगा और दिल्ली स्थित कार्यशाला में बनाकर 18 मई को यहीं उपलब्ध कराया जाएगा। जिनेश कुमार योगेश कुमार जैन बड़ागांव धसान ने बताया कि नैनागिरि में अष्ट दिवसीय श्री सिद्धचक्र महामंडल विधान 29 अप्रैल से 7 मई तक हमारे परिवार द्वारा आयोजित किया जा रहा है।

जिस अवसर पर हम समस्त विधानकर्ताओं के संयोजन में यह दिव्यांग शिविर लगाया जा रहा है। जरूरतमंद दिव्यांगजन परिषद द्वारा निर्धारित आवेदन पत्र प्राप्त कर अपना आधार कार्ड और पासपोर्ट साइज फोटो लगाकर पंजीकरण करा सकते हैं। विदित है कि तरुण मित्र परिषद, दिल्ली इस तरह के 56 विराट दिव्यांग कैम्प देश के दूर दराज के अनेकों राज्यों में लगा चुकी है।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page