समाचार

जैन समाज के प्रतिभावान विद्यार्थियों ने हासिल की उपलब्धि : अंबाह के होनहारों के लिए लगी बधाइयों की झड़ी


मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षा में जैन समाज के विद्यार्थियों ने शानदार उपलब्धि अर्जित की है। बेटियों और बेटों ने मेहनत और लगन से समाज का नाम रोशन किया है। समाजजनों ने सभी को बधाइयां दी हैं। अंबाह से पढ़िए, अजय जैन की खबर…


अंबाह। मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षा में जैन समाज के विद्यार्थियों ने शानदार स्थान अर्जित किया है।

बेटियों और बेटों ने मेहनत और लगन से समाज का नाम रोशन किया है।समाजजनों के अनुसार 12 वीं में कृति जैन ने 95% अंक हासिल किए।

वे प्रमोद जैन और पिंकी जैन की पुत्री हैं। सार्थक जैन ने 88.8% अंक पाए हैं। वह रविचंद जैन और उपमा जैन के पुत्र हैं। वंशिका जैन ने 88.6% अंक प्राप्त किए है। वह राजकुमार जैन और राखी जैन की पुत्री हैं। लवी जैन ने 87.4% अंक हासिल किए हैं।

वह मुकेश जैन और बबीता जैन की पुत्री हैं। इसी तरह 10वीं में कनिष्का जैन ने 96.6% अंक प्राप्त किए हैं। वह पंकज जैन और रेनू जैन की पुत्री हैं। एकता जैन ने 87% अंक हासिल किए हैं।

वह उपेन्द्र जैन और लक्ष्मी जैन की पुत्री हैं। समाज ने सभी मेधावी विद्यार्थियों को बधाई दी है और कहा है कि यह सफलता आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा बनेगी। समाज ने सभी को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
3
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

You cannot copy content of this page