मां स्वस्ति इंटरनेशनल स्कूल एवं मध्य प्रदेश खेल एवं युवा कल्याण विभाग के संयुक्त तत्वावधान में छात्र-छात्राओं में खेलों के प्रति रुचि बढ़ाने के लिए निशुल्क टेबल टेनिस ग्रीष्मकालीन प्रशिक्षण शुरू किया गया है। जिसकी अवधि 30 दिन की होगी ।पढि़ए मनोज जैन नायक की रिपोर्ट….
मुरैना। मां स्वस्ति इंटरनेशनल स्कूल एवं मध्य प्रदेश खेल एवं युवा कल्याण विभाग के संयुक्त तत्वावधान में छात्र-छात्राओं में खेलों के प्रति रुचि बढ़ाने के लिए नि:शुल्क टेबल टेनिस ग्रीष्मकालीन प्रशिक्षण शुरू किया गया है। जिसकी अवधि 30 दिन की होगी ।जहां 15 वर्ष की आयु तक के छात्र-छात्राएं टेबल टेनिस का प्रशिक्षण ले सकते हैं ।
टेबल टेनिस का प्रशिक्षण अनुभवी प्रशिक्षक बनवारी लाल पचोरी द्वारा दिया जा रहा है। यह प्रशिक्षण 20 मई 2024 से प्रारंभ किया गया है। इच्छुक विद्यार्थी , माँ स्वस्ति इंटरनेशनल स्कूल जैन बगीची, अंबाह रोड में अपना रजिस्ट्रेशन कराकर प्रशिक्षण पा सकते हैं।













Add Comment