अंतरराष्ट्रीय संस्था फेडरेशन ऑफ हूमड़ जैन समाज द्वारा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में एक राष्ट्रीय विचार गोष्ठी का ऑनलाइन आयोजन 9 मार्च की रात में 8.30 बजे से किया जा रहा है। नौगामा से पढ़िए, यह खबर…
नौगामा। अंतरराष्ट्रीय संस्था फेडरेशन ऑफ हूमड़ जैन समाज द्वारा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में एक राष्ट्रीय विचार गोष्ठी का ऑनलाइन आयोजन 9 मार्च की रात में 8.30 बजे से किया जा रहा है। फेडरेशन के संस्थापक एवं राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य अजीत कोठिया ने बताया कि गोष्ठी का विषय जैन पौराणिक महिलाओं का सर्वोच्च योगदान रखा गया है। जिसमें पूरे देश से 16 महिलाएं हिस्सा लेंगी। कार्यक्रम संयोजिका कौशल्या पतंग्या के निर्देशन में महिला प्रकोष्ठ द्वारा आयोजन की तैयारियां जोर शोर से की जा रही है। गोष्ठी की निर्णायक डॉ. सरोज कोठारी रहेंगी। मंगलाचरण मधु कोठारी करेंगी तथा समय प्रबंधन डॉ. निधि जैन का रहेगा। फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष विपिन गांधी, महामंत्री महेन्द्र बंडी, महिला प्रकोष्ठ राष्ट्रीय प्रभारी कौशल्या पतंग्या , मंत्री सुजाता शाह, साधना गांधी, अजीत कोठिया सहित सभी पदाधिकारियों ने भारी संख्या में उपस्थित रह कर समाजजनों से इस वैश्विक आयोजन को सफल बनाने आह्वान किया है।













Add Comment