समाचार

स्वतंत्रता से सम्पूर्णता तक: अवधपुरी में भव्य प्रवचन श्रृंखला : मुनि प्रमाणसागर महाराज के प्रवचनों से मिलेगा युवाओं को मार्गदर्शन


भोपाल के अवधपुरी में 15 से 24 अगस्त तक मुनि श्री प्रमाणसागर महाराज के सान्निध्य में “स्वतंत्रता से सम्पूर्णता तक: एक राष्ट्र की यात्रा” विषय पर विशेष प्रवचन श्रृंखला का आयोजन होगा। पढ़िए राजीव जैन सिंघई की ख़ास रिपोर्ट…


भोपाल के अवधपुरी में भावनायोग के प्रवर्तक एवं शंकासमाधान के जनक मुनि श्री प्रमाणसागर महाराज के सान्निध्य में 15 से 24 अगस्त तक युवा प्रेरणा प्रवचन श्रृंखला का आयोजन किया जा रहा है। इसका केंद्रीय विषय है “स्वतंत्रता से सम्पूर्णता तक: एक राष्ट्र की यात्रा”।श्रृंखला का शुभारंभ 15 अगस्त को “अपनी ही जेल में बंद युवा” विषय पर विशेष व्याख्यान से होगा। 16 अगस्त को जन्माष्टमी पर्व पर “अपने भीतर के कृष्ण को जगाओ” विषय पर प्रवचन दिया जाएगा। 17 अगस्त को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का विशेष सम्मेलन “शुद्ध जीवन, शक्तिशाली समाज” पर आयोजित होगा। 18 अगस्त को मौन साधना रखी जाएगी। आगे के दिनों में “भावनाओं का अनुशासन”, “कर्म की कसौटी”, “संबंधों का संतुलन”, “मन का मैल” और अंतिम दिन 24 अगस्त को “जियो भीतर से” विषय पर समापन प्रवचन होगा।

प्रवचनों से युवाओं को आध्यात्मिक प्रेरणा मिलती 

मुनि संघ के प्रवक्ता अविनाश जैन विद्यावाणी ने बताया कि मुनि श्री के प्रवचनों से युवाओं को आध्यात्मिक प्रेरणा और आत्म-उत्थान का मार्ग मिलता है। उन्होंने कहा कि भावनायोग अंतःकरण की शुद्धि का प्रभावी साधन है, जो जीवन में शांति और स्थिरता लाता है। उन्होंने सभी से आग्रह किया कि प्रवचन श्रृंखला में भाग लेकर अपने जीवन में सकारात्मक बदलाव लाएं और इसे दूसरों तक भी पहुँचाएं। आयोजकों ने संपूर्ण भोपाल समाज से इस आध्यात्मिक और राष्ट्रप्रेरक आयोजन में अधिक से अधिक भाग लेने की अपील की है।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

Tags

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page