समाचार

आचार्य विद्यासागर अकादमी (स्कूल ऑफ एक्सीलेंस) में समर कैंप: बच्चे छुट्टियों के दौरान सीख रहे नए कौशल


आचार्य विद्यासागर अकादमी ललितपुर-टीकमगढ़ मुख्य मार्ग महरौनी स्थित बचपनालय कैंपस में आयोजित 25 दिवसीय समर कैंप में बच्चों का उत्साह देखते ही बन रहा है। पढ़िए राजीव सिंघाई की रिपोर्ट…


टीकमगढ़। आचार्य विद्यासागर अकादमी ललितपुर-टीकमगढ़ मुख्य मार्ग महरौनी स्थित बचपनालय कैंपस में आयोजित 25 दिवसीय समर कैंप में बच्चों का उत्साह देखते ही बन रहा है। समर कैंप में कक्षा नर्सरी से आठवीं तक के बच्चे योग, वार्मअप, एरोबिक डांस, हैंड राइटिंग स्किल, आर्ट एंड क्राफ्ट की बारीकियां सीख रहे हैं। उन्हें हुनरमंद बनाने के साथ ही शिविर में उनकी प्रतिभा को निखारने का हर संभव प्रयास किया जा रहा है। इस 25 दिवसीय शिविर का उद्घाटन 16 मई को किया गया था। इस दौरान बच्चों को सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रस्तुतियों के लिए भी तैयार किए जा रहा हैं।


25 दिवसीय समर कैंप के लिए विद्यालय प्रबंधन समिति द्वारा अलग अलग क्षेत्र के विशषज्ञों से संपर्क किया गया उन्हें विद्यालय में बच्चों को मार्गदर्शन देने के लिए आमंत्रित किया गया इंटरनेट की सहायता से भी बच्चों में बारकी समझ को विकसित करने की तकनीकों को समझा गया। कैम्प में भरपूर रूप से बच्चों को आनंद आ रहा है। नित्य प्रतिदिन बच्चों की संख्या बढ़ रही है। वह खेल-खेल में बहुत सारी कलाओं को अपने अंदर समायोजित कर रहे हैं।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
2
+1
2
+1
0
Shreephal Jain News

You cannot copy content of this page