मुनिपुंगव श्री सुधासागर जी महाराज ससंघ का 7 दिसंबर को ताजगंज जैन मंदिर में भव्य मंगल प्रवेश होगा । गुरुभक्त गुरुदेव की अगवानी को लेकर बड़े उत्साहित हैं । महाराज श्री के प्रवास के दौरान मंदिर जी में श्रीजी का अभिषेक एवं शांतिधारा और मुनिश्री का जिज्ञासा समाधान मन्दिर जी में आयोजित होगा । पढ़िए शुभम जैन की रिपोर्ट ।
आगरा । कमलानगर में हुए प्रवास के बाद संत शिरोमणि आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज के परम शिष्य निर्यापक मुनिपुंगव श्री सुधा सागर जी महाराज एवं क्षुल्लक श्री गंभीर सागर जी महाराज ससंघ का पदार्पण ताजगंज के श्री पारसनाथ दिगम्बर जैन पंचायती मंदिर में होगा। दिनांक 7 दिसंबर को दोपहर 2 बजे मुनिसंघ श्री महावीर दिगंबर जैन मंदिर डी ब्लॉक कमला नगर से मंगल विहार करते हुए श्री पारसनाथ दिगंबर जैन पंचायती मन्दिर ताजगंज के लिये चलेंगे रास्ते मे विक्टोरिया पार्क से भव्य मंगल यात्रा द्वारा ताजगंज जैन मंदिर पधारेंगे। जहाँ शाम:5:30 बजे से शाम 6:30 बजे तक मुनिश्री का जिज्ञासा समाधान मन्दिर जी में आयोजित होगा|
श्रीजी का अभिषेक एवं शांतिधारा होगी
संजय जैन मंदिर मंत्री ने बताया कि 8 दिसंबर को प्रात:6:30 बजे मन्दिर जी में श्रीजी का अभिषेक एवं शांतिधारा पूज्य मुनिवर सुधा सागर जी के सानिध्य में ( उनकी अभिषेक विधि द्वारा) प्रात:8:30 बजे पूज्य मुनिवर के दिव्य जिनवाणी उद्बोधन ताज खेमा ताजगंज पर प्रात:10 बजे, आहार चर्या स्वाध्याय दोपहर 3 बजे सन्त निवास में शाम:4:00 बजे जिज्ञासा समाधान ताज खेमा ताजगंज पर आयोजित होगा| 9 दिसंबर दिन शनिवार को प्रात:6:30 बजे अभिषेक मन्दिर जी में प्रात:8:30 मुनिश्री का दिव्य उद्बोधन ताजखेमा ताजगंज दोपहर:3:00 बजे स्वाध्याय 4:00 बजे शंका समाधान शाम:5:30 से शाम 6:30 बजे तक ताजखेमा पर आयोजित होगा| मीडिया प्रभारी शुभम जैन ने बताया कि मुनिसंघ के मंगल प्रवेश की तैयारियां ताजगंज सकल जैन समाज ने शुरू कर दिया है| साथ ही बड़ी संख्या में गुरुभक्त गुरुदेव की अगवानी को लेकर बड़े उत्साहित हैं ।













Add Comment