सीए सुनील जैन का मंगलवार को जयपुर के निजी चिकित्सालय में इलाज के दौरान आकस्मिक निधन हो गया। वे कुछ समय से अस्वस्थ चल रहे थे और उपचार के लिए जयपुर में भर्ती थे। निधन की खबर मिलते ही परिवार, समाज एवं व्यापारिक जगत में शोक की लहर दौड़ गई। समाजजनों ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। मुरैना से पढ़िए, मनोज जैन नायक की यह खबर…
मुरैना। चार्टर्ड अकाउंटेंट सुनील जैन का आकस्मिक निधन 1 जुलाई की मध्यरात्रि को जयपुर में हो गया। भाजपा जिला उपाध्यक्ष एवं अंबाह नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष जिनेश जैन, महेंद्र जैन गहना ज्वेलर्स अंबाह के बहनोई एवं धौलपुर के प्रतिष्ठित समाजसेवी एवं व्यवसाई नेतराम जैन (जनता ट्रेवल्स) के सुपुत्र सीए सुनील जैन का मंगलवार को जयपुर के निजी चिकित्सालय में इलाज के दौरान आकस्मिक निधन हो गया। वे कुछ समय से अस्वस्थ चल रहे थे और उपचार के लिए जयपुर में भर्ती थे। निधन की खबर मिलते ही परिवार, समाज एवं व्यापारिक जगत में शोक की लहर दौड़ गई। सीए सुनील जैन एक सरल स्वभाव, मिलनसार व्यक्तित्व और सेवा भाव के लिए जाने जाते थे।
वे न केवल अपने क्षेत्र में एक कुशल चार्टर्ड अकाउंटेंट के रूप में पहचाने जाते थे, बल्कि सामाजिक गतिविधियों में भी सक्रिय भूमिका निभाते थे। वे जयपुर में स्थाई रूप से परिवार सहित निवासरत थे। उनके पार्थिव शरीर को गृह नगर धौलपुर लाया गया और बुधवार को धौलपुर के मुक्तिधाम में उनका अंतिम संस्कार किया गया। सीए सुनील जैन के अंतिम संस्कार में सैकड़ों की संख्या में गणमान्य व्यक्ति, समाजसेवी, व्यापारी एवं नगरवासी सम्मिलित हुए। उनके निधन का समाचार सुनकर सभी ने गहरा शोक व्यक्त किया है और ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति तथा परिवार को यह दुःख सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की। धौलपुर जैन समाज के अध्यक्ष धनेश जैन ने बताया कि उनकी उठावना एवं रस्म पग़ड़ी शुक्रवार 4 जुलाई को दोपहर 2 बजे से भार्गव बाटिका (पैलेस के पास) धौलपुर में रखी गई है।













Add Comment