समाचार

पाठशाला से ही बच्चों में संस्कार का बीजारोपण : अणु संस्कार बाल मेले में उमड़े बच्चे 


 आचार्य श्री उमेशमुनिजी मसा के आशीष एवं धर्मदास गणनायक बुद्धपुत्र प्रवर्तक श्री जिनेन्द्रमुनिजी मसा के शुभाशीर्वाद से विदुषी पूज्या संयमप्रभाजी मसा के सानिध्य में बदनावर श्री संघ के मार्गदर्शन में नागदा में अणु संस्कार बाल मेला लगाया गया। जिसमें बदनावर, मुलथान एवं नागदा के बच्चों ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया एवं अणु बाल मेले में स्टॉल से अपनी मनपसंद वस्तु की अणु डॉलर द्वारा खरीदी की। नागदा (धार) से पढ़िए, यह खबर…


नागदा (धार)। आचार्य श्री उमेशमुनिजी मसा के आशीष एवं धर्मदास गणनायक बुद्धपुत्र प्रवर्तक श्री जिनेन्द्रमुनिजी मसा के शुभाशीर्वाद से विदुषी पूज्या संयमप्रभाजी मसा के सानिध्य में बदनावर श्री संघ के मार्गदर्शन में नागदा में अणु संस्कार बाल मेला लगाया गया। जिसमें बदनावर, मुलथान एवं नागदा के बच्चों ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया एवं अणु बाल मेले में स्टॉल से अपनी मनपसंद वस्तु की अणु डॉलर द्वारा खरीदी की। प्रातः स्थानक पर धर्मसभा में संयम रुचिका श्री संयमप्रभाजी मसा ने बच्चों को संस्कार के बारे में विस्तार से समझाया और कहा कि आज के इस युग में पाठशाला से ही बच्चों में संस्कार का बीजारोपण होता है। पूज्या श्री सुज्ञाजी मसा, पूज्या श्री प्रेक्षाजी मसा ने भी धर्मसभा को संबोधित किया। दोपहर में श्री अणु जैन पाठशाला के बच्चों द्वारा नवकार महामंत्र के साथ अणु बाल मेले की शुरुआत की। साथ ही अणु पाठशाला बदनावर के बच्चों द्वारा भी प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अखिल भारतीय श्री धर्मदास युवा संगठन राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग नाहर, अध्यक्षता नागदा श्री संघ अध्यक्ष अभिषेक मोदी, विशेष अतिथि अणु कृपा नवयुवक मण्डल अध्यक्ष महावीर चौधरी, संघ उपाध्यक्ष नवीन सुराणा, अणु मित्र मंडल अध्यक्ष दीपक जैनटी उपस्थित थे। राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग नाहर ने कहा कि प्रतिक्रमण जो कंठस्थ करेंगे। उनकी एक परीक्षा की जाएगी, प्रथम द्वितीय एवं तृतीय को एक उत्कृष्ट पुरस्कार प्रदान किया जाएगा।

पाठशाला संचालिकाओं का महिला मंडल ने किया बहुमान 

श्री संघ अध्यक्ष अभिषेक मोदी ने कहा की एक छोटे से निवेदन पर मेले को सफल बनाने बदनावर से हमें जो सहयोग मिला, वह अनुकरणीय है। पाठशाला संयोजक मनीष बोकड़िया ने कहा कि पाठशाला का एक पाठ्यक्रम हो जो अणु संस्कार शाला को प्ले स्कूल से जोड़े। नर्सरी से लेकर एलकेजी, यूकेजी की पढ़ाई भी साथ में की जाए। कार्यक्रम में बदनावर, मुलथान एवं नागदा की पाठशाला संचालिकाओं का महिला मंडल अध्यक्ष पूजा मोदी एवं संघ की श्राविकाओं द्वारा बहुमान किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से जादूगर डी लाल ने अपना हैरतंगेज जादू दिखाकर उपस्थित श्रावक-श्राविकाओं का मनोरंजन किया। संचालन श्री संघ सचिव सुनील चौधरी ने किया व आभार चातुर्मास समिति अध्यक्ष संजय जैन टी माना।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page