समाचार

कोल्हापुर में सामूहिक सोलहकारण और दशलक्षण पूजन: 24 अगस्त से 8 सितम्बर तक इंद्रप्रस्थ सांस्कृतिक भवन में आयोजन


कोल्हापुर में प्रतिमा विद्या प्रतिष्ठान द्वारा 24 अगस्त से 8 सितम्बर तक सामूहिक सोलहकारण एवं दशलक्षण पूजन का आयोजन इंद्रप्रस्थ सांस्कृतिक भवन, शाहूमील रोड पर होगा। पूजन प. पू. आचार्य संतों के आशीर्वाद से प्रतिदिन संगीतमय विधि-विधान के साथ सम्पन्न होगा। पढ़िए अभिषेक अशोक पाटिल की ख़ास रिपोर्ट…


कोल्हापुर (महाराष्ट्र)। अखिल भारतवर्षीय दिगंबर जैन युवा परिषद, कोल्हापुर के कार्याध्यक्ष श्री अभिषेक अशोक पाटिल ने जानकारी दी कि पिछले 15 वर्षों से प. पू. निर्यापक श्रमण 108 नियमसागर महाराजजी के आशीर्वाद एवं मार्गदर्शन तथा प. पू. 108 विनितसागर महाराजजी की प्रेरणा से सामूहिक पूजन का आयोजन होता आया है। इसी क्रम में इस वर्ष भी रविवार 24 अगस्त 2025 से सोमवार 8 सितम्बर 2025 तक सामूहिक सोलहकारण एवं दशलक्षण पूजन का आयोजन इंद्रप्रस्थ सांस्कृतिक भवन (लकी बाजार के ऊपर, शाहूमील रोड, राजारामपुरी 8वीं गली, कोल्हापुर) में किया जाएगा।

पूजन संगीतमय वातावरण में विशेष भक्ति भावना के साथ सम्पन्न होगा। इस अवसर पर नितीश भय्या, अशोकनगर से विशेष रूप से सम्मिलित होंगे। आयोजकों ने बताया कि प्रतिदिन पूजन में बैठने वाले और दर्शनार्थ आने वाले सभी श्रद्धालुओं के लिए शुद्ध भोजन की विशेष व्यवस्था की गई है। इस पावन आयोजन का प्रबंधन प्रतिमा विद्या प्रतिष्ठान, कोल्हापुर द्वारा किया जा रहा है।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
1
+1
0
+1
1
Shreephal Jain News

Tags

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page