देश के जैन तीर्थों के संबंध में समग्र जानकारी देने वाली लोकप्रिय पत्रिका के प्रमुख प्रकाशक एवं सहयोगी हंसमुख जैन गांधी भी सपत्नीक आज मुनि श्री आदित्य सागर जी महाराज के दर्शन कर आशीर्वाद लेने पहुंचे और उन्होंने जैन तीर्थ निर्देशिका मुनि श्री को भेंट की। पढ़िए राजेश जैन दद्दू की रिपोर्ट…
इंदौर /भीलवाड़ा। चर्या शिरोमणि आचार्य श्री विशुद्ध सागरजी महामुनिराज के परम प्रभावी शिष्य श्रुत संवेगी श्री आदित्य सागरजी ससंघ का भव्य चातुर्मास धर्म नगरी भीलवाड़ा में श्री आदिनाथ दिगंबर जैन मंदिर आर के कॉलोनी भीलवाड़ा में हो रहा है। मुनि संघ के दर्शन एवं प्रवचन लाभ हेतु इंदौर से भी कई लोग प्रतिदिन पहुंचते हैं।
इंदौर के वरिष्ठ समाजसेवी एवं भारत के जैन तीर्थों के संबंध में समग्र जानकारी देने वाली लोकप्रिय पत्रिका के प्रमुख प्रकाशक एवं सहयोगी हंसमुख जैन गांधी भी सपत्नीक आज मुनि श्री आदित्य सागर जी महाराज के दर्शन कर आशीर्वाद लेने पहुंचे और उन्होंने जैन तीर्थ निर्देशिका मुनि श्री को भेंट की।
गांधी ने महाराज श्री को जानकारी दी कि निर्देशिका की अभी तक 90 हजार से अधिक प्रतियां प्रकाशित हो चुकी हैं और समाज द्वारा यात्रा के दौरान निर्देशिका को बहुत उपयोगी मानकर सराहा जा रहा है।













Add Comment