सोशल मीडिया फाउंडेशन राष्ट्रीय कार्यकारिणी की महत्वपूर्ण बैठक 23 अगस्त को शाश्वत धाम तुलसी सराई के पास एअरपोर्ट रोड उदयपुर में होगी। सोशल मीडिया फाउंडेशन में पूरे भारत से पत्रकारिता, मीडिया, लेखक, समाजसेवी, राजनेता, सामाजिक प्रभावक आदि क्षेत्र के लोग शामिल हैं। पुणे से पढ़िए, यह खबर…
पुणे (महाराष्ट्र)। सोशल मीडिया फाउंडेशन राष्ट्रीय कार्यकारिणी की महत्वपूर्ण बैठक 23 अगस्त को शाश्वत धाम तुलसी सराई के पास एअरपोर्ट रोड उदयपुर में होगी। सोशल मीडिया फाउंडेशन के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष एवं जाज्वल्य न्यूज के संपादक योगेश भंडारी ने बताया कि पत्रकारिता एवं मीडिया जगत के दिग्गज, समाजसेवी, राजनीतिज्ञ किशोरभाई भंडारी (पुणे) द्वारा स्थापित सोशल मीडिया फाउंडेशन की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की महत्वपूर्ण बैठक 23 अगस्त को उदयपुर में राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अखिल बंसल द्वारा आयोजित की गई है। जिसमें पूरे भारत से राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य भाग लेंगे और कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए जाएंगे। राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी पारस जैन पार्श्वमणि ने बताया कि इस अवसर पर सोशल मीडिया के संस्थापक किशोरभाई भंडारी, डॉ.अखिल बंसल जयपुर, अर्जुनसिंह चंदेल उज्जैन, जीतेंद्र शाह धुलिया, प्रवीण भंडारी शिरूर, डॉ. नितिन शर्मा उदयपुर, राजेश नाहर खेतिया, एडवोकेट राजेश मुथा जयपुर ,प्रदीप जैन इंदौर, कांतिलाल रांका पुणे, अनिल जैन दिल्ली, अनिल शर्मा, पवन माकन अहमदाबाद, रीना सिन्हा मुंबई, एनपी अग्रवाल भोपाल, प्रशांत मानेकर नागपुर, हेमंत जैन इंदौर, सुरेंद्रकुमार सलंबर, डॉ.राजीव प्रचंडीया अलीगढ़, गोपाल राजपूत दिल्ली उपस्थित रहेंगे। सोशल मीडिया फाउंडेशन में पूरे भारत से पत्रकारिता, मीडिया, लेखक, समाजसेवी, राजनेता, सामाजिक प्रभावक आदि क्षेत्र के लोग शामिल हैं। इसके सदस्यों की संख्या एक हजार से अधिक है जो सभी क्षेत्रों से जुड़े हुए हैं।













Add Comment