समाचार

एंकर पारस जैन की धुनों पर झूमा सोशल ग्रुप सिटी : 70 परिवारों ने बिखेरे खुशियों के रंग, मनाया रंगोत्सव


शहर के लश्कर रोड स्थित उग्रसेन पैलेस में दिगंबर जैन सोशल ग्रुप सिटी भिंड द्वारा ‘रंगोत्सव 2026’ का भव्य आयोजन अत्यंत धूमधाम से हुआ। कार्यक्रम में संस्था के 70 से अधिक परिवारों के लगभग 200 सदस्यों ने शिरकत कर होली के त्योहार को यादगार बनाया। पढ़िए, सोनल जैन की यह रिपोर्ट…


भिंड। शहर के लश्कर रोड स्थित उग्रसेन पैलेस में दिगंबर जैन सोशल ग्रुप सिटी भिंड द्वारा ‘रंगोत्सव 2026’ का भव्य आयोजन अत्यंत धूमधाम से हुआ। कार्यक्रम में संस्था के 70 से अधिक परिवारों के लगभग 200 सदस्यों ने शिरकत कर होली के त्योहार को यादगार बनाया। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां कार्यक्रम का शुभारंभ दर्शी जैन द्वारा प्रस्तुत मंगलाचरण से हुआ। इसके पश्चात भिंड के लोकप्रिय एंकर पारस जैन के कुशल निर्देशन में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की झड़ी लग गई। जिन्होंने होली के गीतों पर सभी को थिरकने पर मजबूर कर दिया। सुबह 10:30 से दोपहर 2:00 बजे तक चले। इस कार्यक्रम में मनोरंजन का स्तर ऐसा था कि कोई भी सदस्य अपनी जगह से हिल न सका। गेम शो और लजीज व्यंजनों का आनंद संस्था के सचिव अंशुल आयशा जैन ने बताया कि उत्सव के दौरान कपल्स और बच्चों के लिए विशेष गेम शो आयोजित किए गए। जिसमें विजेताओं को पुरस्कृत भी किया गया। सभी सदस्यों ने पारंपरिक ठंडाई के साथ विभिन्न लजीज व्यंजनों का लुत्फ उठाया।

इनका रहा सहयोग

संस्था के अध्यक्ष शैलेंद्र पूनम जैन ने कार्यक्रम में पधारे सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया। इस भव्य आयोजन को सफल बनाने में संस्था के पदाधिकारियों और सदस्यों का विशेष सहयोग रहा, जिनमें मुख्य रूप से संरक्षक अशोक जया जैन, कोषाध्यक्ष रविंद्र सुधा जैन

निर्देशक मंडल विकल्प नीलम जैन, संजय संगीता जैन, नवीन अंजू जैन, अतुल ज्योति जैन एवं विकास प्रीति जैन, विवेक नेहा, प्रशांत बरखा, राहुल हेमू पार्षद, विवेक प्रज्ञा, अक्षय प्रगति, उदित, सोनाली, वरुण शिवानी, पवन लिवन ,नीरज बिनल, निखिल रूपाली, पारस सेरिल, अंकित अंकिता सहित 70 से अधिक परिवार उपस्थित रहे।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shree Phal News

About the author

Shree Phal News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page