समग्र जैन समाज के पर्वों में महापर्व पर्युषण पर्व पर अहिंसा, जीव दया के मद्देनजर दिगंबर जैन सोशल ग्रुप फेडरेशन, विश्व जैन संगठन ने अपील की है कि इस दौरान वधशालाओं को बंद रखें। इंदौर से पढ़िए, यह खबर…
इंदौर। समग्र जैन समाज के पर्वों में महापर्व पर्युषण पर्व पर अहिंसा, जीव दया के मद्देनजर दिगंबर जैन सोशल ग्रुप फेडरेशन, विश्व जैन संगठन ने अपील की है कि इस दौरान वधशालाओं को बंद रखें। जिन शासन एकता संघ के प्रचारक राजेश जैन दद्दू ने कहा कि समग्र जैन समाज के पर्यूषण पर्व आरंभ हो चुके हैं। जैन समाज पर्युषण में व्रत, उपवास, तपस्या आदि करते हैं। इस दौरान शहर की सभी वध शालाएं बंद करवाई जाएं। 20 अगस्त से 10 सितंबर तक शहर की सभी वधशालाओं को नगर निगम परिषद महापौर बंद रखवाएं । दद्दू ने कहा कि विश्व को अहिंसा और जिओ और जीने दो एवं अहिंसा परमोधर्म का अमर संदेश देने वाले वर्तमान शासन नायक भगवान महावीर स्वामी ने शाकाहार का संदेश दिया है।
शाकाहार में विश्वास रखने वाले सभी समाज एवं धर्मालुजनों के लिए यह संदेश विशेष रूप से दिया गया है। संगठन के मयंक जैन ने भी पुनः आग्रह करते हुए कहा कि समस्त नॉन वेज फ़ूड संचालक और वधशाला संचालक 20 अगस्त से 10 सितंबर तक अवकाश रखें तो यह जीव हित में महत्वपूर्ण कदम होगा।













Add Comment