समाचार

सकल समाज का रहा सहयोग : सिद्धचक्र महामण्डल का समापन

महरौनी (ललितपुर )। भगवान अजितनाथ दिगम्बर जैन बड़ा मंदिर में आयोजित त्रिदिवसीय सिद्ध महामण्डल विधान में अंतिम दिन अभिषेक पूजन हवन के साथ सिद्ध परमेष्ठी की आराधना कर जीवन को धन्य बनाते हुए श्रावकों ने अनुष्ठान सानंद सम्पन्न किया। सकल दिगम्बर जैन समाज महरौनी ने बहुत उत्साह के साथ विधान में अपनी भूमिका निभाई। विधानाचार्य नगर गौरव राजकुमार जैन पठावालों के मंगल निर्देशन में संगीतकार सनिल भैया के मधुर स्वर के पूजन विधान संपन्न हुआ। धार्मिक अनुष्ठान में सकल समाज का सहयोग रहा।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

You cannot copy content of this page