समाचार

कुंडलपुर में श्रुतपंचमी महापर्व पर श्रुत पूजन हुआ विधान: भक्तामर दीप अर्चना और संगीतमय महा आरती की 


सुप्रसिद्ध कुंडलपुर सिद्धक्षेत्र में श्रुतपंचमी महापर्व पूरे धार्मिक उल्लास से मनाया गया। इस अवसर पर प्रातः भक्तामर महामंडल विधान, पूज्य बड़ेबाबा का अभिषेक, शांतिधारा, रिद्धि कलश, श्रुत पूजन और विधान हुआ। जैन मिलन शाखा ने मंदिर में जिनवाणी भेंट की। सायंकाल भक्तामर दीप अर्चना एवं पूज्य बड़े बाबा की संगीतमय महाआरती हुई। कुंडलपुर से राजीव सिंघई पढ़िए, यह खबर….


कुंडलपुर। सुप्रसिद्ध कुंडलपुर सिद्धक्षेत्र में श्रुतपंचमी महापर्व पूरे धार्मिक उल्लास से मनाया गया। इस अवसर पर प्रातः भक्तामर महामंडल विधान, पूज्य बड़ेबाबा का अभिषेक, शांतिधारा, रिद्धि कलश, श्रुत पूजन और विधान हुआ। इस अवसर पर प्रथम अभिषेक, शांतिधारा, रिद्धिकलश करने का सौभाग्य कमल विनोद, अक्षत धरोटे नागपुर, अंकित कियान आलोक जैन हैदराबाद, धर्मेंद्र मनी अनुपम जैन भोपाल, समीर जय नारान जैन दिल्ली, भूपेंद्र जैन बचौया बहोरीबंद, संभव वरुण जैन भोपाल, संतोष विकास करेली, सीपी नमन भोपाल, प्रमोद अयन अक्षांश लखनादौन, सौरभ शैलेश पाटनी छिंदवाड़ा, विकास बालचंद जैन भिलाई ने प्राप्त किया। बड़ी संख्या में भक्तों ने पूज्य बड़े बाबा का अभिषेक किया।

कुंडलपुर क्षेत्र कमेटी के अध्यक्ष चंद्रकुमार सराफ की उपस्थिति रही। इस अवसर पर श्री बड़े बाबा जैन मिलन शाखा पटेरा कुंडलपुर की ओर से श्रुतपंचमी के पावन पर्व पर श्री दिगंबर जैन सिद्धक्षेत्र कुंडलपुर में जिनवाणी का रखरखाव सुव्यवस्थित करने का कार्य शाखा के धार्मिक आयोजन मंत्री अनिल शास्त्री के संयोजन में किया गया। जिसमें मिलन शाखा के अध्यक्ष नरेंद्र बजाज, मंत्री महेश जैन, गोकुल चंद, राजेंद्र बजाज, कोमलचंद जैन, ज्ञानचंद जैन, राकेश जैन सहित अनिल पुजारी शाखा के सदस्यगण शामिल रहे। जैन मिलन शाखा ने मंदिर में जिनवाणी भेंट की। सायंकाल भक्तामर दीप अर्चना एवं पूज्य बड़े बाबा की संगीतमय महाआरती हुई।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page