परम पूज्य सप्तम पट्टाचार्य श्री 108 ज्ञेय सागर जी महाराज ससंघ एवं पूज्य गणिनी आर्यिका 105 आर्षमति माताजी ससंघ के पावन सानिध्य में श्रुत पंचमी महोत्सव सानन्द सम्पन्न हुआ। पढ़िए राहुल जैन की रिपोर्ट…
आगरा। परम पूज्य सप्तम पट्टाचार्य श्री 108 ज्ञेय सागर जी महाराज ससंघ एवं पूज्य गणिनी आर्यिका 105 आर्षमति माताजी ससंघ के पावन सानिध्य में श्रुत पंचमी महोत्सव सानन्द सम्पन्न हुआ। इस अवसर आचार्य एवं आर्यिका संघ को सभी ने जिनवाणी भेंट की एवं समस्त शालीमार समाज द्वारा आगरा में चातुर्मास हेतु श्रीफल अर्पित कर निवेदन किया। वहीं मुरैना स्थित ज्ञानतीर्थ से आए भक्तों एवं ब्रह्मचारिणी अनिता दीदी, मंजुला दीदी, ललिता दीदी ने आचार्य श्री एवं माताजी के समक्ष ज्ञानतीर्थ में चातुर्मास हेतु श्रीफल अर्पित कर निवेदन किया एवं शास्त्र दान किए।

आर्षमति माताजी ने इस दिवस की महिमा पर अपने प्रवचन के माध्यम से बताया कि इस दिन मन्दिर में शास्त्रों की देख-रेख होनी चाहिए एवं साथ ही अपने आस- पास के मन्दिरों में विराजित साधु संघ के समक्ष जिनवाणी भेंट अवश्य करें।

इस अवसर पर मन्दिर जी में चल रहे श्री शांतिनाथ विधान के छठे दिन का भी समापन हुआ। मीडिया प्रभारी समकित जैन एवं राहुल जैन सहित समस्त शालीमार मन्दिर परिवार के साथ ग्रेटर कमला नगर समाज की उपस्थित रही।













Add Comment