समाचार

मुनि श्री आदित्य सागर जी को इंदौर वर्षायोग के लिए श्रीफल भेंट : 2026 के चातुर्मास के लिए निवेदन करने पहुंचे थे समाजजन 


मुनि श्री आदित्य सागर जी महाराज, मुनि श्री अप्रमित सागर जी, मुनि श्री सहज सागर जी, छुल्लक श्री श्रेयस सागर जी ससंघ को शुक्रवार को विहार के दौरान सैलाना के समीप मकरोनिया गांव में श्रीफल भेंट किए गए। इस अवसर पर मुनिश्री संघ से इंदौर में 2026 का चातुर्मास करने का निवेदन किया गया। इंदौर से पढ़िए, यह खबर…


इंदौर। पट्टाचार्यश्री विशुद्ध सागर जी महाराज के शिष्य मुनि श्री आदित्य सागर जी महाराज, मुनि श्री अप्रमित सागर जी, मुनि श्री सहज सागर जी, छुल्लक श्री श्रेयस सागर जी ससंघ को शुक्रवार को विहार के दौरान सैलाना के समीप मकरोनिया गांव में अंजनी नगर दिगंबर जैन समाज इंदौर के अध्यक्ष देवेंद्र सोगानी के नेतृत्व में दिगंबर जैन समाज पश्चिम क्षेत्र इंदौर के मुनि भक्त ऋषभ पाटनी, चिराग गोधा, प्रदीप बिलाला, निलेश मोदी, अक्षय काला नितिन पाटोदी आदि ने इंदौर नगर में चातुर्मास करने की भावना भाते हुए श्रीफल भेंट किए। साथ ही मुनि श्री आदित्य सागरजी ससंघ को श्रीफल भेंटकर वर्ष 2026 का चातुर्मास इंदौर के पश्चिम क्षेत्र में करने का निवेदन किया। राजेश जैन दद्दू ने बताया कि गुरुदेव ने श्रीफल सहर्ष स्वीकार किया एवं गुरु आज्ञा मिलने के बाद चातुर्मास इंदौर नगर में करने का संकेत दिया। इस अवसर पर अंजनी नगर, छत्रपतिनगर, लीडस्, सुदामा नगर, राजेंद्रनगर, नरीमन सिटी, अंबिकापुरी आदि कॉलोनियों के समाजजन भी उपस्थित थे।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
5
+1
0
+1
0
Shree Phal News

About the author

Shree Phal News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page