अवधपुरी के श्री पद्मप्रभु जिनालय में रविवार को कार्तिक कृष्ण त्रयोदशी के पावन अवसर पर पदमप्रभु जिनालय परिवार द्वारा भगवान पद्मप्रभु का जन्म-तप कल्याणक पर्व अत्यंत श्रद्धा,भक्ति और उल्लास के साथ मनाया गया। मंदिर परिसर में भक्ति गीतों की मधुर ध्वनि गूंज उठी। आगरा से पढ़िए, शुभम जैन की यह खबर…
आगरा। अवधपुरी के श्री पद्मप्रभु जिनालय में रविवार को कार्तिक कृष्ण त्रयोदशी के पावन अवसर पर पदमप्रभु जिनालय परिवार द्वारा भगवान पद्मप्रभु का जन्म-तप कल्याणक पर्व अत्यंत श्रद्धा,भक्ति और उल्लास के साथ मनाया गया। मंदिर परिसर में भक्ति गीतों की मधुर ध्वनि गूंज उठी। जिससे वातावरण पूर्णतः धार्मिक बना रहा। श्रीजी का मनोहारी अभिषेक, शांतिधारा और पंचामृत स्नान बड़ी भक्तिभावना से हुआ।इस अवसर पर श्री पद्मप्रभु विधान का भव्य आयोजन भी किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर विधान की पूजा-अर्चना संपन्न की। सभी ने पुष्प, धूप, दीप और नैवेद्य अर्पित कर भगवान पद्मप्रभु से मंगल आशीर्वाद की कामना की। धर्मसभा में वक्ताओं ने भगवान पद्मप्रभु के जीवन आदर्शों सत्य, अहिंसा और संयम के संदेश को आत्मसात करने का आह्वान किया।
आयोजन समिति ने बताया कि शाम को भव्य आरती और दीपोत्सव का आयोजन किया जाएगा। पूरे नगर में धार्मिक उल्लास का वातावरण बना हुआ है और भक्तगण ‘जय पद्मप्रभु भगवान की जय’ के उद्घोष के साथ भावविभोर नजर आए। इस मौके पर प्रवीन जैन पंडित विवेक जैन,इंद्र प्रकाश जैन, ओमप्रकाश जैन, रविंद्र जैन,नरेंद्र जैन, अनिल जैन,शुभम जैन, धवल जैन निकित जैन, करुणा जैन, गीता जैन, हेमलता जैन, बीना जैन, रिंकी जैन समस्त अवधपुरी परिवार के सदस्य मौजूद रहे।













Add Comment