आचार्य श्री प्रज्ञा सागर जी महाराज, आचार्य श्री प्रसन्न सागर जी महाराज, आचार्य श्री पुलकसागर जी महाराज ससंघ के पावन आशीर्वाद से एवं बाल बह्मचारी तरुण भैया के सान्निध्य एवं निर्देशन में 5 जनवरी से 13 जनवरी 2024 तक श्री 1008 सिद्धचक्र महामंडल विधान एवं विश्व कल्याण कामना महायज्ञ महोत्सव श्री 1008 आदिनाथ जैन मंदिर सुदामा नगर में आयोजित किया जाएगा। पढ़िए राजेश जैन दद्दू की रिपोर्ट…
इंदौर। परम पूज्य आचार्य श्री प्रज्ञा सागर जी महाराज, आचार्य श्री प्रसन्न सागर जी महाराज, आचार्य श्री पुलकसागर जी महाराज ससंघ के पावन आशीर्वाद से एवं बाल बह्मचारी तरुण भैया के सान्निध्य एवं निर्देशन में 5 जनवरी से 13 जनवरी 2024 तक श्री 1008 सिद्धचक्र महामंडल विधान एवं विश्व कल्याण कामना महायज्ञ महोत्सव श्री 1008 आदिनाथ जैन मंदिर सुदामा नगर में आयोजित किया जाएगा। महोत्सव की शुरुआत घटयात्रा से होगी, जो 5 जनवरी को प्रातः 8 बजे मंदिर से निकलेगी। घट यात्रा में बैंड -बाजे, घोड़े, बग्घी, लवाजमे के साथ ड्रेस कोड में महिलाएं कलश लेकर चलेंगी। घट यात्रा के बाद ध्वजारोहण, मंडप उद्घाटन, इंद्र प्रतिष्ठा, नित्य नियम पूजा के साथ विधान का भव्य शुभारंभ होगा। महोत्सव के मुख्य पुण्यार्जक एवं आयोजक कमल किरण रावका एवं रावका परिवार हैं।

इस महोत्सव में में किसी भी तरह की बोली नहीं लगाई जाएगी। महोत्सव के ध्वजारोहणकर्ता विश्व हिन्दू परिषद के अंतरराष्ट्रीय उपाध्यक्ष हुकुमचंद जैन सावला एवं मंडप उद्घाटन पुलक मंच परिवार द्वारा होगा। इस अवसर पर पुलक मंच परिवार के प्रदीप बडजात्या, महेन्द्र निगोत्या, कैलाश लुहाड़िया, शिरीष जैन, कैलाश मीना पाटनी, सुरेश सेठी, मनोज अनामिका बाकलीवाल, दिलीप रत्नावत, वैभव कासलीवाल, विपिन पाटनी, सकल जैन समाज सुदामा नगर एवं स्मृति नगर के साथ साथ पूरे इंदौर का जैन समाज उपस्थित रहेगा।













Add Comment