समाचार

पत्रिका का विमोचन पूज्य आचार्य श्री के समक्ष हुआ : श्री सिद्ध चक्र महा मंडल विधान एवं विश्व शान्ति महायज्ञ का आयोजन 21 से


परम पूज्य आचार्य श्री 108 सौरभ सागर जी महाराज के मंगल आशीर्वाद से श्री सिद्ध चक्र महा मंडल विधान एवं विश्व शान्ति महायज्ञ का आयोजन आगामी 21 जुलाई से 25 जुलाई तक होगा। पढ़िए यह रिपोर्ट…


जयपुर। परम पूज्य आचार्य श्री 108 सौरभ सागर जी महाराज के मंगल आशीर्वाद से श्री सिद्ध चक्र महा मंडल विधान एवं विश्व शान्ति महायज्ञ का आयोजन आगामी 21 जुलाई से 25 जुलाई तक पुण्यार्जक रतन लाल पारस कुमार, अरूण, अरविन्द जैन फागी वाले चित्रकूट कॉलोनी वालों के द्वारा श्री महावीर दि. जैन मन्दिर, चित्रकूट कॉलोनी, सांगानेर, जयपुर में होगा। इसके निवेदक सकल दिगंबर जैन समाज चित्रकूट कॉलोनी, अध्यक्ष केवल चंद गंगवाल निमोडिया, मंत्री – अनिल कुमार बोहरा (काशीपुरा वाले), कोषाध्यक्ष सत्य प्रकाश कासलीवाल एवं समस्त कार्यकारिणी समिति चित्रकूट कॉलोनी सांगानेर जयपुर हैं।

इससे पहले 12 जुलाई को सिद्धचक्र महा मंडल विधान एवं विश्व शान्ति महायज्ञ की पत्रिका का विमोचन पूज्य आचार्य श्री के समक्ष हुआ।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
1
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page