समाचार

25 एवं 26 दिसंबर को होगा श्री पार्श्वनाथ जन्म जयंती महा महोत्सव: खेडलीगंज जैन मंदिर अटरु में तैयारी जारी


अटरू के श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर में 25 और 26 दिसंबर को भगवान पार्श्वनाथ का जन्म जयंती महोत्सव मनाया जाएगा। इस दौरान भगवान के समक्ष विधान संपन्न होंगे। अटरू से पढ़िए पारस जैन पार्श्वमणि की खबर…


अटरु। श्री पार्श्वनाथ दिंगबर जैन मंदिर खेडलीगंज अटरु में 25 और 26 दिसंबर को श्री पार्श्वनाथ जन्म जयंती महा महोत्सव का आयोजन पं.मनोज जैन शास्त्री के निर्देशन में होगा। मंदिर समिति के अध्यक्ष रौनक अजमेरा, महामंत्री श्रेयांश लुहाड़िया, कोषाध्यक्ष मोहित अजमेरा ने बताया कि 25 दिसंबर को शाम को महाआरती एवं 48 मंगल दीपकों के माध्यम से भक्तामर पाठ होगा।

अभिषेक और शांति धारा होगी

26 दिसंबर को प्रातःकाल शिखर पर विराजमान प्रतिमाओं पर अभिषेक और शांतिधारा के बाद ध्वजारोहण की क्रियाएं होगी। मंदिर समिति के मंत्री प्रबल अजमेरा, उपाध्यक्ष अर्पित लुहाड़िया ने बताया कि इस अवसर पर जुलूस, विशाल घटयात्रा अटरु के प्रमुख चौराहों से होते हुए मंदिर परिसर में आएगी। इस घटयात्रा में महिलाएं केसरिया परिधान में सिर पर मंगल कलश लेकर चलेगी।

महिला बैंड आकर्षण रहेगा

घट यात्रा का प्रमुख आकर्षण महिला बैंड होगा। साथ ही घोड़े गाजे बाजे के साथ श्रद्धालुगण श्रद्धा भक्ति से नृत्य करते हुए चलेंगे। यात्रा में भगवान के माता पिता रथ में सवार होंगे। अभिषेक-शांतिधारा के बाद भगवान पार्श्वनाथ की पूजा श्रद्धा भक्ति भाव और समर्पण के साथ संगीत की सुमधुर धुनों के साथ होगी।

108 मंगल दीप से आरती होगी

निर्माण और सलाहकार मंत्रीअंकुश लुहाड़िया और सांस्कृतिक मंत्री खनिशअजमेरा ने बताया कि पूजन के बाद 108 मंगल दीपकों आरती के बाद सभी श्रावक श्रेष्ठिजनों के वात्सल्य भोज की उत्तम व्यवस्था रहेगी।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

You cannot copy content of this page