अन्तरराष्ट्रीय लोकोदय तीर्थक्षेत्र की भूमि पर आगरा नगर के इतिहास में एक जनवरी से सात दिवसीय 24 समवशरण श्री कल्पद्रुम महामंडल विधान का आयोजन हुआ। इसका समापन 6 जनवरी को विश्व शांति महायज्ञ एवं शिलान्यास समारोह के साथ हुआ। पढ़िए शुभम जैन की रिपोर्ट…
आगरा। संत शिरोमणि आचार्य विद्यासागर जी महाराज के परम शिष्य निर्यापक श्रमण मुनिपुंगव श्री सुधासागर जी महाराज एवं क्षुल्लक श्री गंभीर सागर जी महाराज ससंघ के मंगल सानिध्य में आगरा मथुरा नेशनल हाईवे स्थित अन्तरराष्ट्रीय लोकोदय तीर्थक्षेत्र की भूमि पर आगरा नगर के इतिहास में एक जनवरी से सात दिवसीय 24 समवशरण श्री कल्पद्रुम महामंडल विधान का आयोजन हुआ। इसका समापन 6 जनवरी को विश्व शांति महायज्ञ एवं शिलान्यास समारोह के साथ हुआ। विधान के अंतिम दिन सर्वप्रथम इन्द्र- इन्द्राणियों ने बाल ब्रह्मचारी प्रदीप भैया सुयश के निर्देशन में मंत्रोच्चारण के साथ अष्ट द्रव्य का थाल सजाकर सहस्त्र नाम के 1008 अर्घ्य श्रीजी के समक्ष अर्पित कर विधान का संपन्न किया। विधान में मौजूद सभी इन्द्र-इन्द्राणियों ने संगीतकार के मधुर भजनों की संगीतमय में लहरियों के साथ नृत्य किया।

इसके बाद सभी इंद्र-इंद्राणियों ने विधानाचार्य के कुशल निर्देशन में विश्व शांति महायज्ञ की कामना कर हवन में आहुति देते हुए छह दिवसीय विधान का समापन किया। इसके बाद आगरा के चौबीस सौभाग्यशाली परिवारों के द्वारा विधानाचार्य के कुशल निर्देश में अंतरराष्ट्रीय लोकोदय तीर्थक्षेत्र में मुख्य विशाल एवं भव्य जिनालय व त्रिकाल चौबीसी जिनालय के भूमि शिलान्यास की मांगलिक क्रियाएं संपन्न की गईं।
7 जनवरी को पिच्छी परिवर्तन
मुनिपुंगवश्री का जिज्ञासा समाधान कार्यक्रम साय: 5:30 से 6:30 बजे तक आयोजित किया गया, जिसमें भक्तों ने अपनी जिज्ञासा का समाधान गुरुवर से किया। इस दौरान भक्तों का उत्साह देखते ही बना रहा था। इस विधान का आनंद हजारों की संख्या में आगरा जैन समाज के लोगों ने उठाया। विधान का संचालन मनोज जैन बाकलीवल ने किया। मीडिया प्रभारी शुभम जैन ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय लोकोदय तीर्थक्षेत्र की भूमि पर 7 जनवरी को दोपहर 1:00 बजे से मुनिपुंगवश्री सुधासागर जी महाराज ससंघ का भव्य पिच्छी परिवर्तन समारोह का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर प्रदीप जैन पीएनसी, मनोज जैन बाकलीवाल, नीरज जैन जिनवाणी, निर्मल मोठ्या, पन्नालाल बैनाड़ा, हीरालाल बैनाड़ा, राजेश बैनाड़ा, विवेक बैनाड़ा, राजेश सेठी, अमित जैन बॉबी, रूपेश जैन, अनिल जैन शास्त्री, राजेश जैन, शिखरचंद जैन सिंघई, मीडिया प्रभारी शुभम जैन, राहुल जैन, मुकेश जैन बिटुमिन, नरेंद्र जैन, अशोक जैन, शैलेंद्र जैन, अनिल जैन, नरेश जैन, पंकज जैन सीटीवी सहित समस्त आगरा जैन समाज के लोग एवं बाहर से पधारे गुरुभक्त बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।













Add Comment