समाचार

आचार्य शांतिसागर सभागार में आयोजन : श्री दिगंबर जैन पदमावती पुरवाल जैन समाज का क्षमावाणी महापर्व मनाया


श्री दिगम्बर जैन पद्मावती पुरवाल समाज एवं श्री दिगम्बर जैन पद्मावती पुरवाल जन कल्याणकारी समिति द्वारा 2 अक्टूबर को आचार्य शान्तिनाथ सभागार, एम.डी. जैन इंटर कॉलेज, हरीपर्वत में क्षमावाणी महोत्सव, वृद्धजन सम्मान समारोह और प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। पढ़िए यह रिपोर्ट…


आगरा। श्री दिगम्बर जैन पद्मावती पुरवाल समाज एवं श्री दिगम्बर जैन पद्मावती पुरवाल जन कल्याणकारी समिति द्वारा 2 अक्टूबर को आचार्य शान्तिनाथ सभागार, एम.डी. जैन इंटर कॉलेज, हरीपर्वत में क्षमावाणी महोत्सव, वृद्धजन सम्मान समारोह और प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत आचार्य श्री वात्सल्य रत्नाकर विमल सागर जी महाराज के पूजन से हुई। श्रद्धालुओं ने भक्ति भाव से आराध्य देव की पूजा की। कार्यक्रम में समाज के अध्यक्ष अविन कुमार जी जैन द्वारा चित्र का अनावरण किया गया, जबकि दीप प्रज्ज्वलन महिला मंडल ने किया।

मंगलाचरण का कार्य ए.बी. जैन ने किया। कार्यक्रम में नन्हें-मुन्ने बच्चों द्वारा सरस्वती वंदना और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया। भगवान महावीर स्वामी की सुंदर प्रस्तुति पार्श्वी, भूमि, वियान और दिया जैन ने दी। परी जैन के नृत्य ने सभी का मन जीत लिया। प्रतिभा सम्मान समारोह में सीए, एमबीए, एमसीए, पीएचडी, बीटेक आदि क्षेत्रों में उत्कृष्टता प्राप्त छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया, जिसमें आगरा जिले के 100-125 प्रतिभाओं का सम्मान किया गया। साथ ही, वैवाहिक जीवन के 50 वर्ष पूर्ण करने वाले महानुभावों को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के अंत में क्षमा वाणी का आयोजन किया गया, जिसमें सभी ने पिछले वर्ष में हुई गलतियों के लिए एक-दूसरे से क्षमा मांगी। समापन पर नाश्ते और भोज का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में गणमान्य व्यक्तियों के अलावा कई अन्य महानुभाव भी शामिल हुए। रजिस्ट्रेशन का कार्य अमित जैन, वैभव जैन, प्रशांत जैन, आदिश जैन और अनुज जैन ने संभाला। विशिष्ट अतिथि नीरज जैन (जिनवाणी चैनल) और मुख्य अतिथि आनन्द प्रकाश जी जैन (आनंद जी होण्डा) की उपस्थिति सराहनीय रही। कार्यक्रम का सफल संचालन सुशील कुमार जैन और उपासना जैन ने किया। अध्यक्ष महोदय ने आगरा और बाहर से आए सभी महानुभावों का धन्यवाद दिया।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page