महरोनी के श्री यशोदय अतिशय क्षेत्र में शनिवार को 11वें तीर्थंकर भगवान श्रेयांसनाथ का मोक्ष कल्याणक एवं रक्षाबंधन महापर्व बड़े धूमधाम से मनाया गया। मुनि श्री 108 गुरूदत्त सागर जी और मुनि श्री 108 मेघदत्त सागर जी के सान्निध्य में हुए इस आयोजन में भक्तों ने अभिषेक, पूजन, विधान और मंगल प्रवचन का लाभ लिया। पढ़िए राजीव सिंघई की पूरी रिपोर्ट…
महरोनी। जगतपूज्य निर्यापक संत सुधा सागर महाराज द्वारा सृजित श्री यशोदय अतिशय क्षेत्र महरोनी में शनिवार को 11वें तीर्थंकर भगवान श्रेयांसनाथ स्वामी का मोक्ष कल्याणक एवं रक्षाबंधन महापर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने आचार्यश्री निर्भर सागर जी महाराज के मंगल आशीर्वाद से आयोजित धार्मिक कार्यक्रमों में भाग लेकर पुण्य लाभ अर्जित किया। प्रातः भगवान जिनेन्द्र का अभिषेक एवं श्री पूजा विधान से कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। इसके बाद मंगलाष्टक व मंगलाचरण के साथ मुनि श्री 108 गुरूदत्त सागर जी महाराज एवं मुनि श्री 108 मेघदत्त सागर जी महाराज के सान्निध्य में धर्मसभा का आयोजन किया गया। प्रवचनों में मुनि श्री ने रक्षाबंधन के वास्तविक आध्यात्मिक स्वरूप पर प्रकाश डालते हुए साधर्मी की रक्षा, आत्मा की सुरक्षा और संयम के महत्व पर बल दिया।
इसके पश्चात श्रद्धालुओं ने विधान, पूजन, मंगल प्रवचन और मुनिसंघ के आशीर्वचन का लाभ लिया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। आयोजन की व्यवस्था में श्री यशोदय तीर्थ क्षेत्र समिति एवं सकल दिगंबर जैन समाज महरोनी का विशेष योगदान रहा। पं. सनिल जैन के मधुरमय भजनों ने वातावरण को भक्तिमय बना दिया।
कार्यक्रम में यह रहे उपस्थित
इस मौके पर कोमल सिंघई, चक्रेश चौधरी, प्रशांत सिंघई, राजा चौधरी, मुकेश सराफ, आमोद चौधरी, अनिल मिठया, राजू मलैया, ऋषभ सिंघई, पवन मोदी, डॉ. विक्रम जैन, धीरेंद्र सिंघई, जिनेश्वर बुखारिया, महेंद्र खजुरिया, अरविंद बुदनया, संजू बजाज, सुनील, मुकेश जैन, अंकुश, अभिषेक सिंघई, हैप्पी, शानू कठरया, सचिन बड़कुल, प्रियंक बाजा, अंकित चौधरी, तन्मय, सामान्त, अनुभव, पंकज सिंघई, आकाश, पवन घिया सहित बड़ी संख्या में महिलाएं और पुरुष उपस्थित रहे। संचालन नितिन शास्त्री ने किया।













Add Comment