क्षेत्र कमेटी सिहोनियां जी द्वारा मुरार में विराजमान स्वस्तिधाम प्रणेत्री गुरुमां गणिनी आर्यिका श्री स्वस्तिभूषण माताजी को सामूहिक रूप से श्रीफल अर्पित कर अतिशय क्षेत्र सिहोनियां आगमन हेतु निवेदन किया गया। पढ़िए मनोज नायक की रिपोर्ट…
मुरैना। जैन साध्वी गणिनी आर्यिका श्री स्वस्तिभूषण माताजी को सिहोनियां आगमन हेतु श्रीफल भेंट किया गया। श्री शांतिनाथ दिगम्बर जैन अतिशय क्षेत्र सिहोनियांजी कमेटी के परम संरक्षक एवं अम्बाह जैन समाज के अध्यक्ष जिनेश जैन (पूर्व अध्यक्ष न.पा.अम्बाह) ने बताया कि क्षेत्र कमेटी सिहोनियां जी द्वारा मुरार में विराजमान स्वस्तिधाम प्रणेत्री गुरुमां गणिनी आर्यिका श्री स्वस्तिभूषण माताजी को सामूहिक रूप से श्रीफल अर्पित कर अतिशय क्षेत्र सिहोनियां आगमन हेतु निवेदन किया गया। जैन ने पूज्य माताजी को क्षेत्र के अतिशय सम्बन्धी जानकारी से अवगत कराया।
उन्होंने क्षेत्र पर चल रहे निर्माणाधीन कार्यों की भी जानकारी दी। सभी उपस्थित बन्धुओं ने पूज्य आर्यिका संघ से निवेदन किया कि आप सिहोनियां जी पधारें ताकि क्षेत्र पर चल रहे निर्माण कार्यों को गति मिल सके। निर्माणकार्य पूर्ण होते ही क्षेत्र पर श्री मज्जिनेन्द्र जिनविम्ब पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव होना है। यदि आपका आशीर्वाद मिल जाये तो सभी कार्य सुगमता से हो जाएंगे। पूज्य गणिनी आर्यिका माताजी ने सभी को आशीर्वाद देते हुए कहा कि हर काम अपने तय समय पर ही होता है। यदि निमित्त हुआ तो हम भगवान शांतिनाथ के दर्शनार्थ सिहोनियां अवश्य पहुंचेंगे।
आप सभी अपनी भावनाओं के अनुरूप पुरुषार्थ अवश्य करते रहें। इस अवसर पर परम संरक्षक जिनेश जैन, संरक्षक आशीष जैन (सोनू), अध्यक्ष रविंद्र जैन (टिल्लू), महामंत्री विवेक जैन (बंटी), कोषाध्यक्ष रवि जैन, पिंटू जैन, प्रदीप जैन (डोबी), मनोज जैन नायक, मनोज जैन बरेह, अतुल जैन, अनिल जैन (संजू), गुड्डू जैन दिल्ली, भोली जैन आदि समाज सेवी उपस्थित थे।













Add Comment