पत्रकारिता के क्षेत्र में विशिष्ट कार्य और समर्पित योगदान के लिए श्रीफल फाउंडेशन परिवार ट्रस्ट की ओर से प्रतिवर्ष आयोजित होने वाला प्रतिष्ठित श्रीफल पत्रकारिता पुरस्कार समारोह आगामी 6-7 जनवरी को श्री दिगंबर जैन तीर्थ क्षेत्र नवग्रह जिनालय ग्रेटर बाबा परिसर में होगा। श्रीफल फाउंडेशन परिवार ट्रस्ट के संस्थापक अंतर्मुखी मुनि श्री पूज्य सागर महाराज ने श्रीफल पत्रकारिता पुरस्कारों की घोषणा करते हुए बताया कि समारोह में सात जनवरी को प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के क्षेत्र में काम कर रहे देश के वरिष्ठ पत्रकारों को सम्मानित किया जाएगा। पढ़िए यह विशेष रिपोर्ट…
इंदौर। पत्रकारिता के क्षेत्र में विशिष्ट कार्य और समर्पित योगदान के लिए श्रीफल फाउंडेशन परिवार ट्रस्ट की ओर से प्रतिवर्ष आयोजित होने वाला प्रतिष्ठित श्रीफल पत्रकारिता पुरस्कार समारोह आगामी 6-7 जनवरी को श्री दिगंबर जैन तीर्थ क्षेत्र नवग्रह जिनालय ग्रेटर बाबा परिसर में होगा।

श्रीफल फाउंडेशन परिवार ट्रस्ट के संस्थापक अंतर्मुखी मुनि श्री पूज्य सागर महाराज ने श्रीफल पत्रकारिता पुरस्कारों की घोषणा करते हुए बताया कि समारोह में सात जनवरी को प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के क्षेत्र में काम कर रहे देश के वरिष्ठ पत्रकारों को सम्मानित किया जाएगा।

वर्ष 2021 का स्व. कर्पूरचंद कुलिश स्मृति श्रीफल पत्रकारिता पुरस्कार पत्रिका मध्यप्रदेश (भोपाल) के राज्य संपादक विजय कुमार चौधरी को दिया जाएगा।

वहीं अतुल्य सागर स्मृति श्रीफल पत्रकारिता पुरस्कार एनडीटीवी मध्य प्रदेश के संपादक अनुराग द्वारी को, आचार्य अभिनंदन स्मृति श्रीफल पत्रकारिता पुरस्कार दैनिक भास्कर उदयपुर के फोटो जर्नलिस्ट ताराचंद गवारिया को, रत्न अम्मा हेगड़े धर्मस्थल स्मृति श्रीफल पत्रकारिता पुरस्कार इंदौर के कार्टूनिस्ट कप्तान इरशाद को दिया जाएगा।

वहीं वर्ष 2022 का स्व. कर्पूरचंद कुलिश स्मृति श्रीफल पत्रकारिता पुरस्कार एबीपी न्यूज भोपाल के बृजेश राजपूत को, अतुल्य सागर स्मृति श्रीफल पत्रकारिता पुरस्कार पत्रिका छतीसगढ़ (रायपुर) के राज्य संपादक राजेश लाहोटी को, भगवान बाहुबली स्मृति श्रीफल पत्रकारिता पुरस्कार दैनिक भास्कर एमपी (उज्जैन) के सैटेलाइट एडिटर विपुल गुप्ता को, भगवान बाहुबली स्मृति श्रीफल पत्रकारिता पुरस्कार पीटीआई इंदौर के हर्षवर्धन प्रकाश को, आचार्य अभिनंदन सागर स्मृति श्रीफल पत्रकारिता पुरस्कार किसान तक(इंडिया टुडे समूह) के माधव शर्मा को और रत्न अम्मा हेगड़े धर्मस्थल स्मृति श्रीफल पत्रकारिता पुरस्कार जी टीवी राजस्थान के शशि मोहन को दिया जाएगा।

मुनि श्री ने बताया कि कोरोना महामारी के चलते वर्ष 2020 के बाद पुरस्कार समारोह आयोजित नहीं किया जा सका था, इसीलिए इस बार वर्ष 2021 और 2022 के पुरस्कार एक साथ दिए जा रहे हैं।

इन्हें मिलेगा श्रीफल जैन पत्रकारिता पुरस्कार
इसके साथ ही 6 जनवरी को पहली बार दिए जाने वाले श्रीफल जैन पत्रकारिता पुरस्कार के अंतर्गत श्रमण संस्कृति के उन्नायक आचार्य श्री 108 शांति सागर चारित्र चक्रवर्ती स्मृति श्रीफल पत्रकारिता पुरस्कार इंदौर के डॉक्टर अनुपम जैन को, चारुकीर्ति भट्टारक स्वामी श्रवणबेलगोला स्मृति श्रीफल पत्रकारिता पुरस्कार इंदौर के प्रो. सरोज कुमार को और चारुकीर्ति भट्टारक स्वामी श्रवणबेलगोला स्मृति श्रीफल पत्रकारिता पुरस्कार मुंबई के डॉ. अरिहंत जैन को दिया जाएगा।

श्री 1008 कल्पद्रुम महामंडल विधान महोत्सव समिति के नरेन्द्र वेद, हितेश कासलीवाल, कमलेश जैन, प्रफुल्ल जैन आदि ने श्रीफल पत्रकारिता सम्मान समारोह में समाजजन से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की है।



















Add Comment