समाचार

16 जून को होगा इंदौर में मंगल प्रवेश : आचार्य विहर्षसागरजी को इंदौर चातुर्मास हेतु श्रीफल भेंट


सोनकच्छ के पास दिगंबर जैन अतिशय क्षेत्र जावर में दिगंबर जैन समाज इंदौर के प्रतिनिधि मंडल ने आचार्य विहर्षसागर जी महाराज से भेंटकर इंदौर चातुर्मास हेतु निवेदन कर श्रीफल समर्पित किया। पढ़िए राजेश जैन दद्दू की रिपोर्ट…


इंदौर। दिगंबर जैन समाज सामाजिक संसद के अध्यक्ष राजकुमार पाटोदी एवं दिगंबर जैन सोशल ग्रुप फेडरेशन के अध्यक्ष राकेश विनायका और मोदी जी की नसियां ट्रस्ट के अध्यक्ष योगेंद्र काला के नेतृत्व में शनिवार को सोनकच्छ के पास दिगंबर जैन अतिशय क्षेत्र जावर में दिगंबर जैन समाज इंदौर के प्रतिनिधि मंडल ने आचार्य विहर्षसागर जी महाराज से भेंटकर इंदौर चातुर्मास हेतु निवेदन कर श्रीफल समर्पित किया।

इस अवसर पर चातुर्मास स्थल, आहार, विहार, निहार व्यवस्था आदि की जानकारी से आचार्य श्री को अवगत किया। आचार्य श्री ने भी प्रतिनिधि मंडल को आशीर्वाद प्रदान किया। आचार्य श्री का इंदौर में चातुर्मास होने की खबर से समाज में हर्ष व्याप्त है। आचार्य श्री का 16 जून को इंदौर नगर में मंगल प्रवेश होगा। इस अवसर पर समाज के वरिष्ठ जन हंसमुख गांधी, सुशील पांड्या, धर्मेंद्र पाटनी, विमल अजमेरा, राजेंद्र सोनी, पारस पांड्या एवं नीरज मोदी आदि उपस्थित थे।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
4
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

You cannot copy content of this page