समाचार

साढ़े चार फीट ऊंचा और ढाई फीट लम्बा था अभिनंदन पत्र :  श्रीफल फाउंडेशन एवं सकल जैन समाज इंदौर ने किया नरेंद्र और शकुंतला वेद का अभिनंदन


श्री कल्पद्रुम महामंडल विधान के मुख्य संयोजक अंतर्मुखी मुनि श्री पूज्य सागर महाराज और क्षुल्लक अनुश्रमण सागर महाराज के मार्गदर्शन में श्रीफल फाउंडेशन एवं सकल जैन समाज इंदौर की ओर से नरेंद्र-शकुंतला वेद का अभिनंदन किया गया। उन्हें उदार महामना, संस्कृति रक्षक एवं संस्कृति संवाहक की उपाधि से नवाजा गया। पढ़िए यह विशेष रिपोर्ट…


इंदौर। श्री कल्पद्रुम महामंडल विधान के मुख्य संयोजक अंतर्मुखी मुनि श्री पूज्य सागर महाराज और क्षुल्लक अनुश्रमण सागर महाराज के मार्गदर्शन में श्रीफल फाउंडेशन एवं सकल जैन समाज इंदौर की ओर से नरेंद्र-शकुंतला वेद का अभिनंदन किया गया। उन्हें इस मौके पर अभिनंदन पत्र भेंट किया गया और उन्हें उदार महामना, संस्कृति रक्षक एवं संस्कृति संवाहक की उपाधि से नवाजा गया। विधान के मध्य नरेंद्र वेद ने अनेक धार्मिक कार्यक्रमों को संजोया और उन्हें सफल बनाया।

अभिनंदन पत्र साढ़े चार फीट ऊंचा और ढाई फीट लम्बा था, जिसमें उनके द्वारा किए गए विभिन्न धार्मिक-सामाजिक कार्यक्रमों और व्यक्तित्व के बारे में लिखा गया था। अभिनंदन पत्र श्रीफल फाउंडेशन के ट्रस्टी ट्रस्टी भरत जैन इंदौर, प्रेरणा शाह सागवाड़ा, अनिता जैन सागवाड़ा, नकुल पाटोदी , डॉ संजय जैन ,विजय छाबड़ा,आनन्द गोधा,राजेश कानुगो, राजेश जैन,नीरज जैन आदि में अभिनंदन पत्र भेट किया । अभिनंदन पत्र का वाचन रेखा पाटनी ने किया।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
8
+1
1
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page