समाचार

विधि विधान से श्रीजी पांडूशिला हुए विराजित : वेदी प्रतिष्ठा महोत्सव में रत्न चौबीसी भगवान और 52 जिनालयों की शोभायात्रा निकाली


मानसरोवर के श्री दिगंबर जैन मंदिर में वेदी प्रतिष्ठा महोत्सव चल रहा है। इसमें विविध कार्यक्रम हो रहे हैं। अभिषेक और शांतिधारा के कार्यक्रम हुए। इस महोत्सव में बुधवार को यहां शोभायात्रा निकाली गई। इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। जयपुर से पढ़िए, यह खबर…


जयपुर। नगर में मानसरोवर वरुण पथ स्थित श्री दिगंबर जैन मंदिर में वेदी प्रतिष्ठा महोत्सव आयोजित किया जा रहा है। इसमें विविध कार्यक्रम किए गए। अभिषेक और शांतिधारा के कार्यक्रम हुए। इस महोत्सव में बुधवार को यहां शोभायात्रा निकाली गई। प्रबंध समिति अध्यक्ष एमपी जैन ने बताया कि आचार्यश्री चैत्यसागर जी महाराज के आशीर्वाद से रत्न चौबीसी भगवान और नंदीश्वर दीप के 52 जिनालयों की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। इसमें 31 इंद्र-इंद्राणियों और जैन समाज मानसरोवर के श्रद्धालु शामिल हुए। यात्रा स्वर्ण पथ, नीलम पथ, पुखराज पथ और किरण पथ से होती हुई मंदिर पहुंची।

प्रचार संयोजक जिनेश कुमार जैन ने बताया कि मंदिर परिसर में 31 महिलाओं ने मंगल कलश लेकर श्रीजी की अगवानी की। इसके बाद सभी इंद्रों ने श्रीजी को विधिपूर्वक पांडूशिला पर विराजमान किया। इस अवसर पर राजेंद्र कासलीवाल परिवार ने प्रथम अभिषेक और शांतिधारा की पुण्यार्जना की। पदमचंद राजेशकुमार भरतपुर वाले इस पुण्यार्जन में सहभागी रहे।

तीन छत्रों का किया लोकार्पण 

मंत्री ज्ञान बिलाला ने बताया कि वेदी में विराजमान मूलनायक भगवान महावीर के मस्तक पर तीन छत्रों का लोकार्पण सौधर्म इंद्र पूरणमल विमलचद अनोपड़ा परिवार ने किया। मंदिर का द्वार खोलने के पुण्यार्जक मंजू छाबड़ा राजावास परिवार रहे। संगठन मंत्री विनेश सोगानी और उपसंगठन मंत्री मुकेश कासलीवाल ने अतिथियों को तिलक लगाया। उपाध्याय राजेंद्र सोनी, कोषाध्यक्ष कैलाश सेठी ने साफा बंधाया। सतीश कासलीवाल ने बताया कि प्रतिष्ठाचार्य चीकू भैया के सानिध्य में श्रीजी को विराजमान किया गया।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page