समाचार

श्रीजी अभिषेक ग्रुप ने शांतिनाथ भगवान का किया अभिषेक : अभिषेक ग्रुप ने निरंतर 32वें रविवार किया पुण्यार्जन 


श्रीजी अभिषेक ग्रुप के लगातार 32वें रविवार को अभिषेक कार्यकम में समाज के युवा बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। एक मंदिर से शुरू कारवां अब बढ़ रहा है। पढ़िए इंदौर से यह खबर…


इंदौर। श्रीजी अभिषेक ग्रुप शहर के विभिन्न मंदिरों में पहुंचकर प्रति रविवार अभिषेक करते पांच मित्रों ने यह अभियान शुरू किया। सुमतिधाम से शुरू हुआ अभिषेक प्रकल्प 5 से 50 का अभिषेक परिवार बन गया। हर मंदिर से लोग जुड़ रहे हैं और कारवां बढ़ता जा रहा है

कांच मंदिर में किया अभिषेक 

आज 32 वें निरंतर रविवार पर विश्व विख्यात श्री शांतिनाथ दिगंबर जैन जिनालय कांच मदिर जी अभिषेक कर पुण्य अर्जित किया।

इन्होंने लिया पुण्य लाभ

नकुल पाटोदी, दिनेश चेलावत, अतुल वैद, विजय कासलीवाल के सानिध्य में अभिषेक हुए।

यह युवा साथी रहे उपस्थित

श्री जी अभिषेक गुप्र ने बताया कि कमलेश गढ़वाल, राजकुमार पाटनी, मनोज बाकलवील, ललित दोशी, संजय जैन, दीपेश अजमेरा, भजन गांधी, सुधीर अजमेरा, मनोज पाटोदी, चिराग कासलीवाल उपस्थित रहे। आभार निलेश सेठी ने माना।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page