समाचार

आचार्य संघ का मंगल प्रवेश: कई शहरों के भक्तों ने गुरुदेव संघ की आगवानी

इटखोरी। आचार्य श्री प्रमुख सागर जी महाराज ससंघ, बालाचार्य निपुण नंदी जी महाराज, मुनि हरसेन्द्र सागर जी एवं आर्यिका श्री शुभमति माताजी ससंघ का मंगल प्रवेश भद्दलपुर इटखोरी में 13 दिसम्बर को प्रातः 9 बजे भव्य रूप से हुआ। यहां पहुंचने पर कमेटी के पदाधिकारियों के साथ आस-पास के शहरों के भक्तों ने गुरुदेव ससंघ की आगवानी की। दिन में गुरुदेव संघ का मंगल प्रवचन हुआ। बुधवार को एक साथ 20 पिच्छी धारियों के दर्शन, उनकी आहार चर्या, लघु सिद्धचक्र विधान, गुरदेव के प्रवचन आदि का लाभ भक्तगणों को मिलेगा। पूरे कार्यक्रम में विशेष रूप से कमेटी के कार्याध्यक्ष छितरमल पाटनी(हजारीबाग,) महामंत्री सुरेश झांझरी कोडरमा के साथ पूरे इटखोरी, कोडरमा, हजारीबाग, रांची के समाज के पदाधिकारी ओर सदस्य उपस्थित थे।

 

 

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

You cannot copy content of this page