समाचार

मीडिया प्लेटफॉर्म पर करे अधिक से अधिक शेयर: मिल सके ऋषभदेव भगवान के बारे में जानकारी 


ऋषभदेव भगवान के जन्म, दीक्षा कल्याणक महोत्सव पर विभिन्न प्रतियोगिताएं करवाना ऐतिहासिक उपलब्धि है। युवा परिषद् के संरक्षक डॉ. जस्टिस नरेंद्रकुमार जैन ने अल्पसंख्यक वर्ग के सभी समुदायों के समाज से सहयोग की अपील की है। जानकारी पर्याप्त करने के लिए मोबाइल नंबर और मेल आईडी दी गई है। जयपुर से पढ़िए यह खबर…


जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और शिक्षा मंत्री मदन दिलावर के दिशा-निर्देश पर शिक्षा विभाग की ओर से राज्य में प्रथम बार ऋषभदेव भगवान के जन्म, दीक्षा कल्याणक महोत्सव पर विभिन्न प्रतियोगिताएं करवाना ऐतिहासिक उपलब्धि है। राष्ट्रीय अल्पसंख्यक शैक्षणिक संस्थान आयोग के पूर्व अध्यक्ष एवं युवा परिषद् के संरक्षक डॉ. जस्टिस नरेंद्रकुमार जैन ने अल्पसंख्यक वर्ग के सभी समुदायों के समाज श्रेष्ठियों एवं राज्य के सभी समुदायों के समाज श्रेष्ठियों, अभिभावकों और जनता से अनुरोध किया कि वे अपने जिले के विद्यालयों और निजी विद्यालयों में होने वाली प्रतियोगिताओं की जानकारी लेने के लिए विद्यालयों में जाकर बच्चों का उत्साहवर्धन करें। आपकी विद्यालयों में गरिमामय उपस्थिति विद्यार्थियों में छिपी विशिष्ट प्रतिभा को निखारने का अवसर प्रदान करेगी l

जानकारी के लिए संपर्क करें

राजस्थान समग्र जैन युवा परिषद् का सभी विद्यालयों के संस्था प्रधान एवं निदेशक से आग्रह है कि आपके विद्यालय को जैन धर्म के प्रवर्तक देवाधिदेव भगवान ऋषभदेव से संबंधित किसी भी प्रकार की कोई जानकारी चाहिए तो वे 7877735999, 9001940605, 7976094913 पर संपर्क कर या फिर rsjyp21@gmail.comपर मेल कर प्राप्त कर सकते हैं।

योगदान से प्रतियोगिताओं को सार्थक बनाएं

संरक्षक अशोक बांठिया एवं पूर्व तहसीलदार ज्ञानचंद जैन ने भी राजस्थान के सभी विद्यालयों के संस्था प्रधानों एवं निदेशक और अल्पसंख्यक वर्ग के सभी संगठनों तथा सभी समुदायों युवा संगठनों और अग्रिम संगठनों से सादर अनुरोध किया कि वे देवाधिदेव ऋषभदेव भगवान के जन्म एवं दीक्षा कल्याणक महोत्सव के अवसर पर शिक्षा विभाग द्वारा शुरू की गई अभिनव पहल में अपना अभूतपूर्व योगदान देकर इन प्रतियोगिताओं को सार्थक बनाएं। जिससे इन प्रतियोगिताओं का लाभ विद्यार्थियों को मिल सके। साथ ही विद्यालयों में की जा रही प्रतियोगिताओं की जानकारी प्रिंट मिडिया, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया, वेब मीडिया के साथ साझा करें। जिससे राजस्थान का आमजन को भी देवाधिदेव ऋषभदेव भगवान के विराट व्यक्तित्व के बारे में जानकारी मिल सके l

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
1
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page